बागमती का बढ़ा जलस्तर, टूटे तटबंध से कई क्षेत्रों में फैला पानी

कटरा में बागमती के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि जारी रही। टूटे तटबंध के कारण कई क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 01:41 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 01:41 AM (IST)
बागमती का बढ़ा जलस्तर, टूटे तटबंध से कई क्षेत्रों में फैला पानी
बागमती का बढ़ा जलस्तर, टूटे तटबंध से कई क्षेत्रों में फैला पानी

मुजफ्फरपुर : कटरा में बागमती के जलस्तर में मंगलवार को भी वृद्धि जारी रही। टूटे तटबंध के कारण कई क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया। निचले भूभाग में स्थितकई घरों में भी पानी घुस गया। वहीं जलमग्न क्षेत्रों में हैंडपाइप के पानी में डूब जाने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। लोगों को पानी में तैरकर पानी लाना पड़ता है। दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण जलस्तर में एकबार फिर वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जलस्तर में हुई वृद्धि से बकुची, पतांरी, अंदामा, माधोपुर, बसंत आदि गांवों के निचले भाग में पानी पहुंच गया। लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। जलस्तर में कमी आने पर कई विस्थापित परिवार अपने घरों को लौट गए हैं। नए सिरे से गृहस्थी संवारने में जुटे हैं। लेकिन, मंगलवार को जलस्तर बढ़ने से उन्हे भय सताने लगा है कि फिर न घर छोड़ना पडे़। इधर, सोनपुर के टूटे बांध से पानी का बहाव शुरू हो गया है जिससे कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि से शिवदासपुर का बसंत गांव अत्यधिक प्रभावित है। कई परिवार बांध पर शरण ले रखे हैं। वहीं दर्जनों घर पानी से घिर गया है। यहां हैंडपाइप पानी में डूब जाने से जल संकट पैदा हो गया है। लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है। कुछ लोग डूबे हैंडपाइप से पानी में तैरकर पानी भरने को विवश हैं। बाढ़ में खेत खलिहान डूब जाने से हरे चारे का अभाव हो गया है जिससे पशुओं के भोजन का संकट गहराने लगा है। कई राजनीतिक दलों द्वारा बाढ़ राहत चलाए जाने की मांग की जाने लगी है। अब तक बाढ़ पीड़ित सरकारी राहत से महरूम हैं।

chat bot
आपका साथी