कटरा में बागमती के जलस्तर में वृद्धि जारी, नए क्षेत्रों में घुसा पानी

कटरा में बागमती के जलस्तर में शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रही। इससे कई नए क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है। सड़कों पर पानी चढ़ जाने से आवागमन बाधित है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 04:30 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 04:30 AM (IST)
कटरा में बागमती के जलस्तर में वृद्धि जारी, नए क्षेत्रों में घुसा पानी
कटरा में बागमती के जलस्तर में वृद्धि जारी, नए क्षेत्रों में घुसा पानी

मुजफ्फरपुर। कटरा में बागमती के जलस्तर में शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रही। इससे कई नए क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है। सड़कों पर पानी चढ़ जाने से आवागमन बाधित है। पीडितों ने पंचायत प्रतिनिधियों से राहत की गुहार लगाई। कई स्थानों पर नौका परिचालन शुरू हो गया। बाढ़ राहत वितरण की मांग उठने लगी।

नदियों के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बंधपुरा, चिचरी, मोहना बेलपकौना, बर्री, भवानीपुर, माधोपुर, अंदामा, बसंत आदि गांवों में पानी प्रवेश कर गया। बकुची चौक पर दो फीट पानी बह रहा है। इससे चौक की सभी दुकानें बंद हैं। मुख्य सड़क पर पानी चढ़ने से आवागमन बाधित हो गया। पतांरी से नवादा तक सड़क पर तीन फीट पानी है। इससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। गंगेया हाईस्कूल से बर्री चौक तक सड़क डूबी है। बसघटृा डायवर्सन तथा तहवारा में नौका परिचालन शुरू हो गया है। डुमरी-पहसौल मार्ग में तीन फीट पानी है। यहां नाव चल रही है। खंगुरा वार्ड चार से सात तक कई घरों में पानी घुस गया है। मो. सप्पी ने बताया कि पानी से लोग घिर गए हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल है।

कटरा दलित टोले में पानी घुसने से कई परिवार बेघर हो गए हैं। करीब दर्जनभर पीड़ितों ने ग्राम प्रधान के घर जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्हे तत्काल नाव की व्यवस्था कराने का आश्वासन मिला। उधर, हटबरिया टोले में पानी से दर्जनों परिवार रोड पर आ गए।

पूर्व विधायक ने प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग : प्रखंड के बेनीपुरी भवन में जदयू की बैठक देवेंद्र सहनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि कटरा प्रखंड का पूरा भाग बाढ़ की चपेट में है। किसानों को भारी क्षति हुई है। प्रखंड को बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं करना दुखद है। सीओ को इस पर अविलंब निर्णय लेना चाहिए। मौके पर अबिचल कुमार, सतीश सिंह, राम नरेश सिंह, राजेश मंडल, राधेश्याम यादव, संजय यादव, जबाहर हाथी थे।

chat bot
आपका साथी