नरकटियागंज में 18 जनवरी को होगा विवेकानंद खेल महोत्सव का आगाज

आयोजन समिति ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की है। इसका आयोजन 18 जनवरी से 24 जनवरी तक नरकटियागंज उच्च विद्यालय खेल के मैदान पर होगा। तैयारी बैठक की अध्यक्षता टाउन क्लब के संरक्षक व समाजसेवी वर्मा प्रसाद ने की।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:22 PM (IST)
नरकटियागंज में 18 जनवरी को होगा विवेकानंद खेल महोत्सव का आगाज
खेल की तैयारी के लिए जुटे खिलाड़ी । जागरण

पश्चिम, चंपारण, जासं।  भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विवेकानंद खेल महोत्सव में नेपाल, उत्तर प्रदेश और रांची समेत कुल आठ महिला फुटबॉल टीम शामिल होंगी। आयोजन समिति ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की है। इसका आयोजन 18 जनवरी से 24 जनवरी तक नरकटियागंज उच्च विद्यालय खेल के मैदान पर होगा। तैयारी बैठक की अध्यक्षता टाउन क्लब के संरक्षक व समाजसेवी वर्मा प्रसाद ने की। बताया गया कि टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि, संरक्षक एवं उद्घाटनकर्ता राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र दुबे, उप मुख्य संरक्षक विधायक रश्मि वर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश संयोजक भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ रमेंद्र राय, जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ होंगे। अन्य कई गणमान्य लोग भी महोत्सव में शामिल रहेंगे। स्वागतकर्ता प्रदीप दुबे ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह आयोजन समिति के सचिव अनूप तिवारी और अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद प्रसाद ने बताया कि महोत्सव के सफल संचालन के लिए 33 लोगों की समिति बनाई गई है। मुख्य प्रशिक्षक सुनील वर्मा जबकि आयोजन समिति के संयोजक राजेश गुप्ता हैं। बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा सप्ताह के रूप में मना रही जिला भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से यहां विवेकानंद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। तैयारी बैठक में वर्मा प्रसाद, अफरोज अख्तर,  सुनील वर्मा, सुनिल कुमार, रामेश्वर प्रसाद आर्य, हरिशंकर प्रसाद, ललन वर्णवाल, बड़ेलाल कुमार, अर्जुन सोनी, रविकांत पराशर, अनुप तिवारी, पिन्टु गुप्ता, आकाश श्रीमुख, राजेश गुप्ता, दीपक मिश्र, श्याम पडि़त, रामाशंकर प्रसाद समेत टाउन क्लब के खिलाड़ी उपस्थित रहे। भाजपा जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित महोत्सव में शामिल होंगी आठ महिला फुटबॉल टीम 18 से 24 जनवरी तक चलेगा फुटबॉल मैच

chat bot
आपका साथी