दिल्ली में 19 दिसंबर को होगा विश्व कायस्थ महासम्मेलन, तैयारी शुरू

अमित ने बताया कि महासम्मेलन के लिए तिरहुत प्रमंडल क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी शिवहर मोतीहारी बेतिया के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में बैठक जनसंपर्क अभियान एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को प्रेरित करें।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:26 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:26 AM (IST)
दिल्ली में 19 दिसंबर को होगा विश्व कायस्थ महासम्मेलन, तैयारी शुरू
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, जासं। 19 दिसंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन किया जाएगा। इस महासम्मेलन से कायस्थ राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। यह जानकारी ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी अमित प्रकाश श्रीवास्तव ने दी। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष डा.नम्रता आनंद समेत अन्य पदाधिकारी इसे सफल बनाएंगे। अमित ने बताया कि महासम्मेलन के लिए तिरहुत प्रमंडल क्षेत्र के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतीहारी, बेतिया के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में बैठक, जनसंपर्क अभियान एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करेंगे। महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में प्रियरंजन, संजय सिन्हा, रूबी दास, नवीन कुमार, संतोष प्रभाकर, कमल किशोर, काजल मित्रा, दीपक अभिषेक समेत अन्य भूमिका निभा रहे हैं। 

ग्लोबस कायस्थ कान्फ्रेंस के सदस्यता अभियान की शुरुआत

मुजफ्फरपुर : ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की जिला इकाई की बैठक रविवार को दुर्गापुरी में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा.रविशंकर चैनपुरी ने की। कहा कि रविवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। सभी मंडल व वार्ड अध्यक्ष अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाएंगे। सात हजार सदस्यों को कान्फ्रेंस से जोडऩे का संकल्प लिया गया। मौके पर सुरेंद्र, अभय कुमार सिन्हा, यदुवीर श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, विजय कुमार वर्मा आदि थे।  

पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : इनरह्वील क्लब आफ मुजफ्फरपुर द्वारा रविवार को रोहुआ गांव में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष गार्गी श्रीवास्तव ने किया। तुलसी, बेल, पीपल, नीम, एलोवेरा आदि के पौधे लगाए गए। मौके पर आइएसओ डा.जयंती कुमारी ने फ्रेंडशिप डे पर क्लब की सदस्यों को फ्रेंडशिप बैंड बांधा। मौके पर एडिटर सीमा श्रीवास्तव, रानी शरण, साक्षी आनंद, सुमित्रा वर्मा, रेखा सोनी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी