गृह मंत्री अमित शाह के जनसंवाद को भाजपा ने झोंकी ताकत

मुजफ्फरपुर गृह मंत्री अमित शाह की पहली वर्चुअल रैली बिहार जनसंवाद को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

By Edited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:24 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 09:52 AM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह के जनसंवाद को भाजपा ने झोंकी ताकत
गृह मंत्री अमित शाह के जनसंवाद को भाजपा ने झोंकी ताकत

मुजफ्फरपुर : गृह मंत्री अमित शाह की पहली वर्चुअल रैली बिहार जनसंवाद को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सात जून को आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा प्रभारी, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन होने वाली इस रैली में जगह-जगह पचास-पचास की टोली में कार्यकर्ता जुड़ेंगे। हर बूथ पर रैली से जुड़ने की व्यवस्था रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद अजय निषाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का यह एक तरह से विधिवत आगाज होगा। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर गृह मंत्री के संवाद को सुनें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रविवार को शाम चार बजे होने वाले आयोजन में डेढ़ लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बूथ व शक्ति केंद्रों पर भाजपा आइटी सेल के कार्यकर्ता इसमें सहयोग करेंगे। इनकी रही भागीदारी विधायक अशोक कुमार सिंह, केदार गुप्ता, बेबी कुमारी, पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह राजू, रामसूरत राय, अरुण सिंह, अजय कुशवाहा, मनीष कुमार, धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार हरिमोहन चौधरी, गीता सिंह, संजीव कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, ओमप्रकाश कुमार, मीडिया प्रभारी प्रद्मण राणा, रविकांत सिन्हा, विजय सिंह आदि थे। ये बनी रणनीति - चार हजार जगहों पर एक साथ आयोजन होगा। - 41 मंडलों के 417 शक्ति केंद्रों के 3225 बूथों पर जनसंवाद का लाइव प्रसारण। - फेसबुक व यूट्यूब का लिंक सब जगह पर शेयर किया जा रहा। - शहर में 50 जगहों पर स्मार्ट टीवी, 20 अलग-अलग जगहों पर एलसीडी प्रोजेक्टर जनसंवाद सुनने के लिए लगाए जाएंगे। - केबल के माध्यम से आम आदमी भी घर बैठे टीवी पर संवाद सुन सकेंगे।

chat bot
आपका साथी