कांटी में डीजे की धुन पर पिस्तौल लहराते युवक का वीडियो वायरल

काटी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सौरभ हत्याकांड के बाद कानून व्यवस्था बिगाड़ने में चिह्नित आरोपित युवक का पिस्तौल लहराते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:42 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:42 AM (IST)
कांटी में डीजे की धुन पर पिस्तौल लहराते युवक का वीडियो वायरल
कांटी में डीजे की धुन पर पिस्तौल लहराते युवक का वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर : काटी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सौरभ हत्याकांड के बाद कानून व्यवस्था बिगाड़ने में चिह्नित आरोपित युवक का पिस्तौल लहराते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। वह कांटी थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। यह वीडियो कांटी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह का है। इसमें वह डीजे पर बज रहे गीत-संगीत की धुन पर पिस्तौल लहराते हुए डांस कर रहा है। वह लाल रंग का कुर्ता व जींस पहने हुए है। कुछ अन्य युवक भी उसका साथ दे रहे हैं। पुलिस पता लगा रही है कि यह शादी समारोह कब और कहां आयोजित हुआ था।

कई कांडों का आरोपित, सोनबरसा में कानून - व्यवस्था बिगाड़ने में चिह्नित : पुलिस के अनुसार युवक कई आपराधिक मामले का आरोपित है। आ‌र्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है। प्रेम- प्रसंग में 23 जुलाई को कांटी थाना क्षेत्र सोनबरसा में सौरभ की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को हत्याकांड के आरोपित के दरवाजे पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के समक्ष उक्त युवक की भूमिका कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले के रूप में हुई है। स्मैक व आ‌र्म्स के बड़े धंधेबाज होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। सौरभ के शव को हत्यारोपित के मकान के मुख्यद्वार के निकट अंतिम संस्कार करने के लिए उसी ने लोगों को भड़काया था। बवाल कराने के पीछे उसकी व उसके साथियों की बड़ी भूमिका थी। माहौल को शांत करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

वर्जन : उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उक्त वीडियो की जांच कराई जा रही है। आ‌र्म्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवक की पहले से संदिग्ध छवि रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सैयद इमरान मसूद

एएसपी (पश्चिमी)

chat bot
आपका साथी