East Champaran: ससुराल आए युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीड‍ियो, फ‍िर कर द‍िया वायरल

Bihar News पूर्वी चंपारण में ससुराल पहुंचा युवक घर में क‍िशोरी को अकेला देख कर क‍िया दुष्‍कर्म साथ उसका वीड‍ियो भी बनाया। इस मामले में युवक पर प्राथम‍िकी दर्ज कर उसे ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है। पुल‍िस अब कार्रवाई कर रही है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:11 PM (IST)
East Champaran: ससुराल आए युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीड‍ियो, फ‍िर कर द‍िया वायरल
पूर्वी चंपारण में क‍िशोर से दुष्‍कर्म कर वीड‍ियो वायरल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पू. चंपारण (केसरिया), जासं। थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल आए युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में वायरल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित सत्येंद्र पंडित को हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह ससुराल में था। गत 28 मार्च को किशोरी के स्वजन गेहूं की कटनी करने गए थे। किशोरी को घर में अकेली देख सत्येंद्र ने जान मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी के सहयोग से वीडियो भी बना लिया। बाद में वायरल कर दिया। पीडि़ता मां ने वीडियो बनानेवाले के रूप में पप्पू कुमार को आरोपित किया है। बताया कि लोकलाज के भय से स्वजन चुप रहे। वीडियो वायरल होने के बाद सत्येंद्र के ससुरालवालों से पूछताछ करने गए तो मारपीट और गाली गलौज की। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सत्येंद्र पंडित के अलावा जय कुमार, पप्पू कुमार, देवेंद्र पंडित और हरेंद्र पंडित पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सत्येंद्र को जेल भेज दिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

अगवा  कर छात्रा के साथ दुष्कर्म

 पू. चंपारण। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तीसरी कक्षा की एक छात्रा का घर से अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आठ वर्षीया पीडि़ता का मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

बताया गया कि छात्रा भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। मां किसी काम से गोतनी के घर गई थी। वहां से लौटी तो   बेटी नहीं थी। तब खोजबीन शुरू की। कुछ देर बार डरी सहमी बच्ची खून से लथपथ घर आई और मां को जानकारी दी। पीडिता की मां ने बताया कि कुन्नू कुमार नामक युवक दुपट्टा से मुंह बांधकर बेटी को सरेह में ले गया। वहां गेहूं के खेत में जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर  पिटाई की। बच्ची उसके चंगुल से निकलने का प्रयास करती रही, लेकिन हैवान के सामने विवश थी। दुष्कर्म के बाद बच्ची को खेत में छोड़कर आरोपित भाग निकला। मां और पड़ोसियों ने पीएचसी में लाया। वहां से मोतिहारी रेफर कर दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि पीडि़ता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की जल्द गिरफ्तारी होगी। 

chat bot
आपका साथी