प्रखंडों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रखंडों में भी जगह-जगह आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 02:18 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 02:18 AM (IST)
प्रखंडों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
प्रखंडों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

मुजफ्फरपुर। विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रखंडों में भी जगह-जगह आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

साहेबगंज : मध्य विद्यालय बालक में खेल व गीत-संगीत प्रतियोगिता में सफल दिव्यांग प्रतिभागी रामरतन, मणिष कुमार, प्रीति कुमारी, गौतम कुमार, नविता कुमारी व चांदनी कुमारी को गर्म वस्त्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर बीईओ रेणु कुमारी, प्रधानाध्यापक सह डीडीओ लालबहादुर सहनी, बीआरपी सीमा कुमारी, मोइनुद्दीन अंसारी, अशोक, नीलम, संजीव व नारद कुमार थे।

औराई : मध्य विद्यालय औराई उर्दू में दिव्यांग बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय चित्राकन, रंगोली, दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें रौनक परवीन, गोलू कुमार, राजा बाबू, खुशबू कुमारी, नीतीश कुमार को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को मास्क व सैनिटाइजर भी दिया गया। मौके पर समावेशी शिक्षा बीआरपी उषा मनाकी, सीआरसीसी इंद्रजीत कुमार, शिक्षक मो. सोहेल, सद्दाम हुसैन, सदरे आलम, मो. इमरान, लालू कुमार, मोइन रजा हशमति थे।

मुशहरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला स्तरीय बुनियाद केंद्र में कार्यक्रम में डीपीएम रीमा सिन्हा व सीडीपीओ मुशहरी ग्रामीण मंजू कुमारी ने कहा कि दिव्याग को तिरस्कार नहीं स्नेह व भावपूर्ण वातावरण चाहिए, ताकि वे भी समाज मे सम्मान से जीवन जी सकें। दस लोगों को ट्राइसाइकिल दी गई। मौके पर सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषाग ब्रज भूषण कुमार, डॉ.शिव शकर आदि थे। रोहुआ स्कूल में हुए कार्यक्रम में बेबी सिंह आदि थीं।

मनियारी : कुढनी के मध्य विद्यालय सिलौत में कई प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन बीईओ उत्तम प्रसाद ने किया। प्रथम पुरस्कार बिंटू कुमार, सलोनी कुमारी व कोमल कुमारी को मिला। मौके पर वरीय प्रखंड साधनसेवी चंद्रभूषण, विवेक कुमार, मीना कुमारी, रमेश पासवान, सुजीत कुमार, सुमन कुमार, जगदीश कुमार, भारती कुमारी, प्रभात तिवारी, मनीष कुमार आदि थे।

पारू : मवि पारू कन्या में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 22 दिव्याग बच्चे शामिल हुए। सभी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक बासुदेव पासवान, विशवनाथ मिश्रा, नागेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण कुमार राठौर, हरिनंदन पासवान थे।

मनियारी : दिव्यांगों को सम्मानित किया गया। मौके पर जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ब्रजभूषण कुमार, जिला प्रबंधक रीमा सिन्हा, केंद्र प्रबंधक सुनील सिंह थे

मोतीपुर : प्राथमिक विद्यालय परिसर में ईडीओ सुनील कुमार ने दिव्याग अनीषा कुमारी, किशोरी पासवान, इस्माइल मिया, जई दास, सदीक मिया, मुस्लिम मिया आदि को सम्मानित किया। मौके पर शिवजी पासवान, सोमेश्वर दुबे, प्रियंका कुमारी, शशि कुमार, पवन कुमार, चंदन कुमार थे।

chat bot
आपका साथी