West Champaran : मनोर पहाड़ी नदी पर शीघ्र होगा पुल का निर्माण: विधायक

वाल्मीकिनगर विधायक ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लोगों को आश्वासन दिया कि मनोर नदी पर शीघ्र ही पुल का निर्माण होगा। लगातार बारिश के कारण इस पहाड़ी नदी में बाढ़ आने की वजह से गांव में पानी घुसने का लगातार भय बना हुआ है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 03:12 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 03:12 PM (IST)
West Champaran : मनोर पहाड़ी नदी पर शीघ्र होगा पुल का निर्माण: विधायक
बाढग़्रस्त इलाके का जायजा लेते वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप स‍िंह उर्फ र‍िंंकू स‍िंह। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने बुधवार की शाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान हो रही बारिश के बीच वे गोनौली चम्पापुर पंचायत के गोनौली भथोहिया टोला पहुंचें। जहां मनोर पहाड़ी नदी अपना विकराल रूप ली हुई है। लोगों को आश्वासन दिया कि मनोर नदी पर शीघ्र ही पुल का निर्माण होगा। लगातार बारिश के कारण इस पहाड़ी नदी में बाढ़ आने की वजह से गांव में पानी घुसने का लगातार भय बना हुआ है। जिसको लेकर विधायक ने पूर्व में ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों व बाढ़ एक्सपर्ट टीम को यहां भेजकर स्थिति का जायजा कराया था। एवं यहां पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य व कटाव रोधी कार्य कराने का निर्देश दिया था। जिसको लेकर यहां कार्य भी शुरू हो गया है। इस दौरान विधायक ने बाढ़ व कटाव क्षेत्र का जायजा लेते हुए यहां हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की। गांव के बगल से होकर गुजरने वाली मनोर नदी के किनारे किनारे से होकर गांव तक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ कटाव पर नियंत्रण के लिए कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाने जाने भी निर्देश दिया। ताकि दोबारा बाढ़ गांव में घुसकर परेशान न करे। साथ ही विधायक श्री ङ्क्षसह इस क्षेत्र के बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त सड़कों का भी जायजा लिया। बताते चलें कि बाढ़ की वजह से गोनौली से चम्पापुर होते वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क को जोडऩे वाली यह सड़क बाढ़ की चपेट में आकर कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस संबंध में उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग एवं जल संसाधन विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए यथा शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ताकि अगली बार होने वाली ऐसी बरसात से ये सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से बचे।

एडिशनल पीएचसी का आश्वासन

विधायक धीरेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह उर्फ ङ्क्षरकू ङ्क्षसह ने गोनौली गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान यहां के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्रोन्नत कर एडिशनल पीएचसी बनाने के साथ साथ अतिरिक्त भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बहुप्रतीक्षित मांग मनोर नदी पर पुल निर्माण की भी बात कही। विधायक ने कहा कि इस पहाड़ी मनोर नदी पर पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर स्वीकृति मिलते ही निविदा कराकर इसपर कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन काफी सुलभ होगा। वहीं उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाके में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मैं स्वयं हर क्षेत्र का जायजा ले रहा हूं और वहां की समस्याओं को दूर करते हुए हर संभव मदद भी की जाएगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनय ङ्क्षसह, धनंजय ङ्क्षसह, राजेश गुप्ता, श्यामनारायण महतो, संजय साह, दयाराम काजी परदेशी साह व नितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी