बगहा के रामनगर में 7250 वैक्सीन डोज के साथ 14 स्थलों पर मंगलवार को चला वैक्सीनेशन कार्यक्रम

बगहा। मंगलवार को भी कोरोना का टीका लगाया गया। कुल 7250 डोज के साथ रामनगर शहर व प्रखंड के 14 स्थलों पर इसके लिए कैंप आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:48 PM (IST)
बगहा के रामनगर में 7250 वैक्सीन डोज के साथ 14 स्थलों पर मंगलवार को चला वैक्सीनेशन कार्यक्रम
बगहा के रामनगर में 7250 वैक्सीन डोज के साथ 14 स्थलों पर मंगलवार को चला वैक्सीनेशन कार्यक्रम

बगहा। मंगलवार को भी कोरोना का टीका लगाया गया। कुल 7250 डोज के साथ रामनगर शहर व प्रखंड के 14 स्थलों पर इसके लिए कैंप आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम डोज के साथ दूसरी डोज लेने वालों को भी प्राथमिकता दी गई। इसका लाभ सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र के लोगों को मिल सके। इसके लिए इस क्षेत्र के नौरंगिया में चार, बनकटवा करमहिया में सात, बगही सखुआनी में एक व नगर परिषद क्षेत्र में तीन स्थलों पर शिविर का आयोजन हुआ। सभी केंद्रों पर पुरुषों के साथ महिलाओं की भी टीकाकरण में भागीदारी दिखाई दी।

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने बताया कि एक भी व्यक्ति बाकी नहीं रहे। इसका ध्यान रखा जा रहा है। सभी केंद्रों पर चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं। सभी कैंप में दूसरी डोज लेने वालों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। बताया कि टीका 18 वर्ष से ऊपर के कोई भी व्यक्ति ले सकते हैं। इधर इस बीच दोपहर के समय बारिश के कारण कार्य में कुछ बाधा आई है। पर, भीड़ में कमी नहीं दिखाई दी। बता दें कि टीकाकरण का कार्य प्रखंड व नगर में लगातार चल रहा है। जिसके लिए पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन हो रहा है। वहीं नगर क्षेत्र में भी यह कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उल्लेखनीय है कि अभी तक नगर व प्रखंड में करीब एक लाख तक लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। जिसमें दूसरी डोज वाले भी शामिल हैं। कैंप का आयोजन विगत जनवरी से हीं हो रहा है। जिसमें पहले की अपेक्षा अभी भीड़ बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी