Upender Kushwaha के हाथ लगा जदयू को नंबर वन बनाने का फार्मूला, दरभंगा में कहीं ये बातें

अपनी बिहार यात्रा के छठे चरण के समापन के दिन दरभंगा पहुंचे कुशवाहा। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप मनोबल ऊंचा रखें संगठन को मजबूत करें पार्टी को जनता की समस्याओं से जोड़ें और सरकार के कार्यों को लोगों को बताएं। जदयू खुद-ब-खुद पुराना गौरव हासिल कर लेगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:39 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:44 AM (IST)
Upender Kushwaha के हाथ लगा जदयू को नंबर वन बनाने का फार्मूला, दरभंगा में कहीं ये बातें
उपेंद्र कुशवाहा नए सिरे से पार्टी का कायाकल्प करने में जुट गए हैं। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जदयू (JDU)का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था। उसके बाद से ही पार्टी दो स्तरों पर काम कर रही है। एक ओर संगठन में बदलाव हो रहे हैं तो दूसरी ओर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upender Kushwaha)अपनी बिहार यात्रा के माध्यम से दूसरी जिम्मेदारी संभाल रखी है। इसी क्रम में दरभंगा के बेनीपुर पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को नंबर वन बनाने का फार्मूला बताया। इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना के फायदे भी बताए। उसकी प्रासंगिकता पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की। 

यह भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2021: अनंत चतुर्दशी व्रत आज, भक्तों में उत्साह

जनता की समस्याओं से अपने को जोड़ लें कार्यकर्ता 

रालोसपा (RLSP)का जदयू (JDU) में विलय करने के बाद से उपेंद्र कुशवाहा (Upender Kushwaha

) नए सिरे से पार्टी का कायाकल्प करने में जुट गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फिर से जगाने का जिम्मा संभाल रखा है। इसी क्रम में दरभंगा पहुंचने पर उन्होंने कर्यकर्ताओं को अपना मनोबल हमेशा ऊंचा रखने की सलाह दी। इसके साथ ही अनुशासन बनाए रखने को कहा। पार्टी के अधिकारी व कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं से जोड़ने की सलाह दी। उसको समाधान तक ले जाएं तो जदयू (JDU) को नंबर वन बनने से कोई रोक नहीं सकता है। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने वर्तमान सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लाभुक वर्ग तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: जिसने राखी बांधी उसकी इज्जत को ही रौंद दिया, पश्चिम चंपारण में एफआइआर दर्ज

जातिगत जनगणना के बारे में की विस्तार से चर्चा

उपेंद्र कुशवाहा (Upender Kushwaha)ने इस दौरान जातिगत जनगणना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इसके फायदे की चर्चा की। कहा, सभी दल इसको कराने के प्रति एकमत हैं। ऐसा हो जाने के बाद सभी जातियों को उनकी संख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व मिलना संभव हो जाएगा। जो गलत ढंग से इसका लाभ उठा रहे हैं ,उन्हें इसे छोड़ना होगा।

 यह भी पढ़ें: बेटी की अस्मत लूटने का आरोपित मुजफ्फरपुर का बैंक प्रबंधक का है कैरेक्टर ढीला!

chat bot
आपका साथी