पश्चिम चंपारण: बगहा में किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी

West Champaran News बगहा के पठखौली ओपी के एक गांव में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:19 PM (IST)
पश्चिम चंपारण: बगहा में किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी
बगहा में किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार।

बगहा, (पश्चिम चंपारण), जासं। पठखौली ओपी के एक गांव में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर  तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि बीते दिसम्बर माह में किशोर के स्वजन बाजार गए थे। जिसका लाभ उठाकर उस गांव के किशोर गिरी ने एक  किशोर के उसके घर में उक्त घटना को अंजाम दिया। जब किशोर के स्वजन घर लौटे तो उसे रोता देखा तो घटना की जानकारी मिली।

 उसके बाद स्वजन किशोर गिरी के घर पूछताछ करने गए तो किशोर गिरी, प्रेम गिरी व रातरानी देवी ने उन लोगों के साथ जाति सूचक गाली देते हुए गलत केस में फंसाकर जेल भेजने की बात कहने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। फिर किशोर के स्वजन पठखौली ओपी पहुंचे लेकिन वहां प्र्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो न्यायालय के शरण में  गए । जहां न्यायालय के आदेश के आदेश पर उक्त ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई । ओपी प्रभारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

छेड़खानी के विरोध करने पर मारपीट, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी करने के विरोध में मारपीट की घटना हुई है। जिसमें पीड़िता के चाचा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें नरैनापुर के धूरा देवान, भोला देवान, सद्​दाम देवान, आजाद देवान, शाहजहां खातून, रूखसाना खातून को नाजद किया गया है। बताया है कि बीते 22 तारीख को अपने दरवाजे पर बैठा था। सभी ने एकराय होकर गाली-गलौज व मारपीट की। थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मौत की नींद: बंद घर में हीटर जलाना बना अधेड़ दंपती की मौत का कारण, समस्तीपुर के रोसड़ा की घटना

Republic Day Parade 2021: दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी पटोरी के कोसलकी कला

अनोखा हुनर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छायी समस्तीपुर के लाल कलर ब्लाइंड कुंदन की मिथिला पेंटिंग

chat bot
आपका साथी