West Champaran: बगहा में सड़ी गली अवस्था में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुल‍िस कर रही जांच

पश्‍च‍िम चंपारण ज‍िले के बगहा में एक करीब 45 वर्ष की मह‍िला का शव बरामद क‍िया गया है। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना म‍िलने पर लोगों की लोगों भीड़ जुट गई। पुल‍िस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:15 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:15 PM (IST)
West Champaran: बगहा में सड़ी गली अवस्था में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुल‍िस कर रही जांच
पश्‍च‍ि‍म चंपारण के बगहा में मौके पर मौजूद पुल‍िस। जागरण

पश्‍च‍िम चंपारणस (बगहा), जासं। रामनगर थाना के फुलवरिया गांव के समीप मसान नदी में हरिनगर-भैरोगंज रेल पुल के नीचे पुल के पाया संख्या 2651 के पास शुक्रवार को एक अज्ञात 45 वर्षीय महिला का शव मिला। शव सड़ी गली अवस्था में है। जिससे उठती बदबू से अनुमान लगाया गया है कि यह करीब पांच-छह दिन पहले का शव है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहले उसको शिनाख्त कराने की कोशिश की। पर, आस-पास के गांवों से पहुंचे लोगों ने इसे पहचानने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के डूब कर मरने की आशंका है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। साथ हीं शव के शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। बताया जाता है कि सुबह के समय कुछ लोग इस तरफ गए हुए थे। इसी क्रम में उनको यह शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा ने अपने देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोलेरो की चपेट में आने से म‍ह‍िला की मौत

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के एनएच 727 बगहा- बेतिया मुख्य मार्ग पर पारसनगर के समीप पूजा करके घर जा रही महिला को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई । स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी ताराचंद चौरसिया की 55 वर्षीय पत्नी रंभा देवी दुर्गा पूजा कर पारस नगर के पास सड़क पार कर रही थी।तभी तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो चालक ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

स्वजनों व मोहल्ले के लोगों ने मुआवजा की मांग करते हुए चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब एनएच 727 बगहा बेतिया मार्ग पर दुर्घटना घटित नहीं होती हो। बावजूद इसके तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी