संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद, घंटों प्रदर्शन, सडक जाम

सीतामढ़ी। तीनों कृषि कानून को रद्द करने एमएसपी सीटू 50 फीसद पर कानून बनाने बिजली बिल वापस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:54 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद, घंटों प्रदर्शन, सडक जाम
संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद, घंटों प्रदर्शन, सडक जाम

सीतामढ़ी। तीनों कृषि कानून को रद्द करने, एमएसपी सीटू 50 फीसद पर कानून बनाने, बिजली बिल वापस करने करने सहित स्थानीय मांगों को लेकर भारत बंद के समर्थन में किसान नेता और सहयोगी राजनीतिक दल के नेता सुबह-सुबह सड़क पर उतर आए। घंटों प्रदर्शन किया। आंदोलन को सफल बनाने के लिए चौक-चौराहां को जाम कर धरना-प्रदर्शन करते रहे। राजद, जाप, कांग्रेस, वाम दल, श्रमिक संगठन बंद के समर्थन में उतरे। सड़कों पर आवाजाही को ठप रखा। हालांकि, रेलवे के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। सीतामढ़ी शहर को बंद कराया। मेहसौल चौक को जामकर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का जत्था शहर में जूलूस निकालकर सभी दूकानदारों, वाहन चालकों से बंद को सफल बनाकर अन्नदाता के आन्दोलन को सफल बनाने का आग्रह किया। शांतिपूर्ण किसानों का जत्था जूलूस की शक्ल में शहर के मुख्य मार्ग होते जानकी स्थान पहुंचा। कोर्ट बाजार होते हुए कारगिल चौक पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। जिससे सभी तरह की आवाजाही बाधित हुई।

chat bot
आपका साथी