Samastipur News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बोले- 21वीं सदी का भारत बनेगा विश्वगुरु

Samastipur News केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नवनिर्वाचित विधायकों को अपने क्षेत्र के विकास का दिलाया संकल्प। कहा कि भारत के मानवता एवं समरसता मुल्क संस्कृति से आज संपूर्ण विश्व अनुप्राणित हो रहा है। 21वी सदी का भारत विश्वगुरू बनेगा।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 09:43 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 09:43 AM (IST)
Samastipur News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बोले- 21वीं सदी का भारत बनेगा विश्वगुरु
सांसद आवास पर आयोजित छठ मिलन समारोह को संबोधित करते नित्यानंद

समस्तीपुर, जेएनएन। 21वी सदी का भारत विश्वगुरू बनेगा। उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कही। वे शनिवार को सांसद आवास पर आयोजित छठ मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि भारत के मानवता एवं समरसता मुल्क संस्कृति से आज संपूर्ण विश्व अनुप्राणित हो रहा है। उजियारपुर एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के द्वारा पहली बार तीन कमल खिलाने के लिए समस्तीपुर और वैशाली दोनों जिला के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने नवनिर्वाचित तीनों विधायकों मोहिउद्दीननगर के भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह, पातेपुर के लखिन्द्र पासवान एवं रोसड़ा के वीरेंद्र कुमार पासवान को अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास का संकल्प दिलाया।

 मोहिउद्दीननगर विधायक ने अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। भाजपा उम्मीदवार प्रो शील कुमार राय ने रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने की मांग की। इस पर सांसद ने कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारी को बख्सा नहीं जाएगा। सांसद ने उजियारपुर के सातनपुर में सेवा सदन खोलने का संकल्प लिया, जहां संपूर्ण जिले के आमजनों की समस्या का समाधान किया जाएगा। तीनों नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन भी किया गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामभवन चौधरी के संचालन में चंद्रकांत चौधरी, राम कुमार जी, कृष्णा जी, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, विमला ङ्क्षसह आदि ने संबोधित किया। मौके पर घनश्याम राय, मनोरंजन मोदीन, नरेंद्र चौधरी, पंकज ङ्क्षसह, मनोज ङ्क्षसह, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, बिरिया देवी, धर्मेंद्र कुमार, जिला पार्षद हरे राम सहनी, रङ्क्षवद्र कुमार ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि आलोक कुमार ठाकुर, सीताराम राय, नरेंद्र ङ्क्षसह, कैप्टन कमलेश सहनी समेत अन्य मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी