युवा कांग्रेस ने की बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत

तिलक मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में जिला युवा कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष अब्दुल बारिश उर्फ सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 01:37 AM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 01:37 AM (IST)
युवा कांग्रेस ने की बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत
युवा कांग्रेस ने की बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत

मुजफ्फरपुर : तिलक मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में जिला युवा कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष अब्दुल बारिश उर्फ सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कुर्सी संभालने के बाद बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया किया था। लेकिन हुआ उल्टा सरकार ने करोड़ों युवाओं से रोजगार छिन उन्हें सरकार पर ला दिया है। राज्य सरकार ने भी युवाओं को बेरोजगार कर दिया। बैठक में उन्होंने पार्टी के बेरोजगारी रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत की। सरकार आने के बाद उनको रोजगार दिया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविद कुमार मुकुल, कार्यकारी अध्यक्ष कृपाशंकर शाही, रेयाज अहमद, कृष्ण हरि, सुधीर ठाकुर आदि शामिल रहे।

तारिक अनवर व मीरा कुमार को बधाई

तारिक अनवर को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव, केरल का प्रभारी व केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य तथा लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को केंद्रीय कार्यसमिति का स्थाई सदस्य बनाए जाने पर नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि कि बिहार के दो बड़े लोकप्रिय चेहरे को पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। यह गौरव की बात है। हर्ष जताने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष सूरज दास, कृपाशंकर शाही, जिला प्रवक्ता वेद प्रकाश, शैलेंद्र शर्मा, शंभू राम, सविता श्रीवास्तव, विनोद चौधरी आदि शामिल हैं।

कांग्रेस नेता को पितृशोक

मोतीपुर प्रखंड की महम्मदा पंचायत के भगवानपुर निवासी काग्रेस नेता मनोज कुमार सिंह के वयोवृद्ध पिता महेशवर प्रसाद सिंह (80) का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राजद नेता इंजीनियर राकेश कुमार, जदयू नेता रवि चौधरी , कृष्णा चौधरी, भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मणिभूषण शर्मा, केशव प्रसाद सिंह, डबलू सिंह, प्रमोद ठाकुर आदि ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी