पश्चिम चंपारण में खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

पश्चिम चंपारण के इनरवा थाना क्षेत्र के सिंहासनी गांव के समीप की घटना पलटने के बाद चालक के हाथ से ट्रैक्टर का हैंडल छूटा और वह रोटावेटर से जाकर दबा गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 04:49 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 04:49 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
पश्‍च‍िम चंपारण में घटना स्‍थल पर जुटी लोगों की भीड़़। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। खेत जुताई के दौरान कीचड़ में ट्रैक्टर फंस जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम इनरवा थाना क्षेत्र के ङ्क्षसहासनी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार शिवचंद्र यादव का पुत्र रोहित यादव(24) अपने खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर में रोटावेटर लेकर गया था। लगातार हो रही बारिश की वजह से खेत के पास कीचड़ मे ट्रैक्टर फंस गया तथा उसे निकालने के लिए प्रयास करने लगा। तब तक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद चालक के हाथ से ट्रैक्टर का हैंडल छूटा और वह रोटावेटर से जाकर दबा गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर ङ्क्षसघासिनी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक की पत्नी पुनिता देवा, माता लालसा देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन ब'चे है। इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नही है। जानकारी मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

बेटी के घर से लौट रहे वृद्ध की गड्ढे में डूबकर मौत

बगहा। बगहा दो प्रखंड के नौरंगिया दरदरी पंचायत के केरई गांव के समीप बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर एक वृद्ध की मौत गुरुवार को हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नौरंगिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक भोला महतो लौकरिया थाने के छत्रौल निवासी है। जिसकी बेटी की शादी नौरंगिया गांव के चनर महतो से हुई है। बुधवार को वह अपनी बेटी के घर आया था। गुरुवार को अपने घर लौट रहा था। रास्ते में केरइ गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे को पार करने के क्रम में पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी। इस संबंध में एक यूडी कांड दर्ज कर जांच की जा रही है। वृद्ध की मौत की सूचना स्वजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी