रक्सौल में अनियंत्रित टिपर ट्रक चेक पोस्ट में घुसा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

दिल्ली-काठमांडू को जोडऩेवाली मुख्य पथ के लक्ष्मीपुर के समीप हुई दुर्घटना। जिसमे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:01 PM (IST)
रक्सौल में अनियंत्रित टिपर ट्रक चेक पोस्ट में घुसा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
रक्सौल में अनियंत्रित टिपर ट्रक चेक पोस्ट में घुसा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

रक्सौल, जेएनएन। प्रखंड क्षेत्र के धनगढ़वा कौडि़हार पंचायत के मुख्य पथ पर स्थित लक्ष्मीपुर टॉवर के समीप अनियंत्रित टिपर ट्रक पुलिस चेकपोस्ट में घुस गया। जिससे तीन जवान बाल-बाल बचे। दिल्ली-काठमांडू को जोडऩे वाली मुख्यपथ पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवान तैनात रहते है।

 उक्त स्थल पर बने अस्थाई पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलसकर्मी प्रदीप ओझा, राम गोपाल सिंह, रामबालक साह ने बताया कि ड्यूटी पर थे। इस बीच ट्रक तेजी से चेकपोस्ट में घुस गया। संयोग रहा कि टिपर ट्रक पेड़ से टकरा कर चेक पोस्ट में घुस गया। जिसे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस उक्त ट्रक और चालक सुगौली थाना क्षेत्र के जौकटिया निवासी रियाजुल हक को गिरफ्तार कर लिया है।

 थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे है। चेकपोस्ट क्षतिग्रस्त हो गया हैं। इस संबंध में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दिया है। चर्चा है कि दुर्घटना नहीं है। सोची समझी घटना है। पुलिसकर्मी जैसे तैसे भागकर जान बचाई।

chat bot
आपका साथी