पक्की सराय में अचेत हालत में मिली महिला

नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय में मंगलवार को एक महिला अचेत हालत में मिली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:22 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:22 AM (IST)
पक्की सराय में अचेत हालत में मिली महिला
पक्की सराय में अचेत हालत में मिली महिला

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय में मंगलवार को एक महिला अचेत हालत में मिली। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सूचना पर नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। वैसे अभी इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला मिठनपुरा कालीबाड़ी इलाके की रहने वाली है। उसकी पहचान मो. इजराइल की पत्‍‌नी हिना खातून के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पैदल महिला रास्ते से जा रही थी। इसी बीच वह अचानक गिरी और अचेत हो गई। चिकित्सक का कहना है कि महिला का ब्लड प्रेशर अधिक हो गया था। इसके पीछे अत्यधिक तनाव में महिला रही होगी। जानकारी मिलने के बाद महिला के स्वजन अस्पताल पहुंचे। खड़े टैंकर में वैन ने मारी टक्कर, बाल-बाले बचे

गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी चौक के समीप एनएच 57 पर पिकअप वैन ने खड़े टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन बीच सड़क पर पलट गई। हालंकि, वैन सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। पिअकप वैन पर लदा करीब सात क्विंटल मौसमी (फल) बीच सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गया। इससे कुछ समय के लिए मुजफ्फरपुर दरभंगा लेन में जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे एनएचएआइ के कर्मी व पुलिस ने सड़क पर पलटी वैन व बिखरे मौसमी को साइड कराया। बताया जा रहा है कि पटना से मौसमी लोड कर वैन असम जा रही थी।

chat bot
आपका साथी