पश्चिम चंपारण में सड़क दुर्घटना में सास और नई नवेली दुल्‍हन की मौत, युवक जख्मी

दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। लौरिया के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची है। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 01:47 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:23 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में सड़क दुर्घटना में सास और नई नवेली दुल्‍हन की मौत, युवक जख्मी
हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। फोटो- जागरण

बेतिया (पश्चिम चंपारण), जासं। रामनगर- लौरिया मुख्य पथ में बसवरिया पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की दोपहर में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक को गंभीर स्थिति में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल लौरिया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी अरबाज मियां (22) को रेफर कर दिया है। मृत महिलाओं की पहचान मुन्नी खातून (45) पत्नी हकदार मियां एवं शबाना खातून (20) पति अरबाज मियां के रूप में की गई है। तीनों बाइक पर सवार होकर बगही देवराज से लौरिया जा रहे थे। मुन्नी खातून लौरिया अस्पताल में आशा के पद पर कार्यरत थी। ठोकर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रामनगर- लौरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने एवं घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त करने की मांग कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक सास- बहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। शीघ्र हीं घटना को अंजाम देकर फरार वाहन को जब्त किया जाएगा। बता दें कि बीते एक नवंबर को शबाना और अरबाज की शादी हुई थी। शबाना का उपचार कराने के लिए अरबाज और उसकी मां मुन्नी खातून बाइक से अस्पताल जा रहे थे।

-मुआवजे व वाहन चालक पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने किया रामनगर

- लौरिया पथ तीन घंटे तक जाम

- एक बाइक पर सवार मां, बेटा और पत्नी जा रहे थे लौरिया अस्पताल

chat bot
आपका साथी