बेगूसराय और भगवानपुर के दो शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक बेगूसराय व दूसरा भगवानपुर इलाके का है। कई आपराधिक घटनाओं में दोनों की संलिप्तता की पुलिस को आशंका है। दोनों की शातिरों के पास से हथियार मिलने की चर्चा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 02:18 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:07 AM (IST)
बेगूसराय और भगवानपुर के दो शातिर गिरफ्तार
बेगूसराय और भगवानपुर के दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक बेगूसराय व दूसरा भगवानपुर इलाके का है। कई आपराधिक घटनाओं में दोनों की संलिप्तता की पुलिस को आशंका है। दोनों की शातिरों के पास से हथियार मिलने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। दोनों को ब्रह्मापुरा थाना में रखा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान भगवानपुर का रहने वाला शातिर जख्मी हो गया। उसके पैर में चोट लगी है। इससे हाजत में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि दोनों को दूसरे थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद ब्रह्मपुरा थाना में रखा है। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक पकड़काया : सदर थाना के शाति बिहार कॉलोनी में राजीव कुमार सिंह के घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को घर के लोगों ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में उसकी पहचान भगवानपुर के राजा कुमार के रूप में हुई। उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। गृहस्वामी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने घर में सोए थे। इसी दौरान उनके घर में युवक कूदा। वे लघुशंका के लिए उठे थे। चोरी की नीयत से घुसे उस युवक पर उनकी नजर पड़ी। उन्हें जगा देखकर उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने फौरन उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक लोहे का रॉड व अन्य सामान मिला है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी