शिवहर में हथियार और गांजे के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का अभियुक्त है गोलू

शिवहर पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों के पास दो लोडेड देसी पिस्टल दो कारतूस दो मैगजीन चाकू बाइक बैग और ढाई किलो गाजा जब्त। गिरफ्तार रूपेश ठाकुर उर्फ गोलू उपाध्याय लूट समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों का है अभियुक्त।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:05 PM (IST)
शिवहर में हथियार और गांजे के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का अभियुक्त है गोलू
शिवहर: आर्म्स और गाजा के साथ गिरफ्तार अपराधी और एसपी।

शिवहर, जागरण संवाददाता। शिवहर पुलिस ने आर्म्स और प्रतिबंधित गांजे के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शाहपुर खैरवा दर्प निवासी रूपेश ठाकुर उर्फ गोलू उपाध्याय और गोसाईपुर निवासी विक्की कुमार शामिल है। इनमें गोलू उपाध्याय शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ शिवहर जिले में 11 मामले दर्ज है। वह लूटेरों के अंतर जिला गिरोह का सदस्य है। जबकि, विक्की कुमार की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुलिस ने गोलू उपाध्याय के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, दो कारतूस ,दो मैगजीन, चाकू, बैग, विभिन्न बैंकों के 13 चेक, ढाई किलो गांजा और एक बाइक जब्त की है। जबकि, विक्की कुमार के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया है।

मंगलवार को एसपी डॉ. संजय भारती ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि,सोमवार की शाम नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद और अवर निरीक्षक आशुतोष प्रसाद ने शहर के लचका पुल के पास वाहन तलाशी अभियान के दौरान दोनों को दबोचा। तलाशी के क्रम में बदमाशों के पास से आर्म्स और गांजा बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि, पूछताछ में दोनों बदमाशों ने गांजे की तस्करी और खरीद-बिक्री की बात स्वीकारी है। वहीं शिवहर के अलावा पूर्वी चंपारण के मधुबन समेत कई इलाकों में लूट की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि, पूछताछ के बाद मामला दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि, दोनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता से दोनों दबोचे गए।

 एसपी ने बताया कि, गिरफ्तार रूपेश ठाकुर उर्फ गोलू उपाध्याय अंतरजिला लुटेरा गिरोह का सदस्य है। उसपर शिवहर के अलावा पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिले के कई थानों में लूट समेत कई मामले दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा है। गोलू उपाध्याय पर आर्म्स एकट, लूट व हत्या के कुल 11 मामले शिवहर में दर्ज है। शिवहर नगर थाने में सात, श्यामपुर भटहां में दो और तरियानी थाने में दो मामले शामिल है। एसपी ने इसे शिवहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं कहा हैं कि, इस गिरोह में कई और सदस्य है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी