हथौड़ी में दो किशोरियों की डूबने से मौत

हथौड़ी के नरमा चौर में बकरी चराने गई दो किशोरियां रविवार को दोपहर करीब तीन बजे पानी भरे गड्ढे में डूब गईं। इससे दोनों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 03:30 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 03:30 AM (IST)
हथौड़ी में दो किशोरियों की डूबने से मौत
हथौड़ी में दो किशोरियों की डूबने से मौत

मुजफ्फरपुर। हथौड़ी के नरमा चौर में बकरी चराने गई दो किशोरियां रविवार को दोपहर करीब तीन बजे पानी भरे गड्ढे में डूब गईं। इससे दोनों की मौत हो गई। इनकी पहचान नरमा गोढि़या टोला निवासी पूजा कुमारी (14) पिता धर्मेंद्र सहनी और मौसम कुमारी (13) पिता उमेश सहनी के रूप में हुई है। पूजा कुमारी के दादा भिखारी सहनी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुटी, लेकिन तब तक दोनों डूब चुकी थीं। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पाकर स्वजनों में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों किशोरी बकरी चराने सरेह में गई थीं। इसी दौरान बकरी खेत से काटे गए मिट्टी के खंता (गड्ढा) में भरे पानी (दलदल) में फंस गईं। उसे बचाने के क्रम में दलदल से फिसलकर खाई में चली गई और डूब गईं। बकरी तो बच गई, लेकिन दोनों किशोरियों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों किशोरियों की डूबने से मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

औराई में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत : औराई पंचायत के विशनपुर गाव निवासी सजनी देवी (55) पति विजय सिंह की करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। समाजसेवी सरफराज अहमद ने बताया कि वह मकान की छत पर बिजली के तार की चपेटे में आ गई। घटना की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी। खबर लिखे जाने तक महिला के पुत्र के बाहर से आने का इंतजार किया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी