मोतीपुर में दो किशोरियां लापता, करंट से मौत और शव गायब करने का आरोप

मोतीपुर थाना क्षेत्र के बथना गाव में बकरी का बच्चा खोजने निकलीं दो किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:30 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:30 AM (IST)
मोतीपुर में दो किशोरियां लापता, करंट से मौत और शव गायब करने का आरोप
मोतीपुर में दो किशोरियां लापता, करंट से मौत और शव गायब करने का आरोप

मुजफ्फरपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र के बथना गाव में बकरी का बच्चा खोजने निकलीं दो किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। स्वजन ने सब्जी के खेत में घोड़परास के बचाव को दौड़ाए गए बिजली के करंट से दोनों की मौत होने और लाश गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने खेत से बिजली का तार जब्त किया है। स्वजनों ने छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की खोजबीन में जुटी है। दोनों महादलित परिवार की बताई गई हैं।

जानकारी के अनुसार पथल पासवान की 14 वर्षीय नतिनी सुनीता कुमारी शनिवार शाम बकरी का गायब बच्चा खोजने सहेली रूपलाल पासवान की पुत्री रेखा कुमारी के साथ सरेह गई थी, लेकिन दोनों नहीं लौंटी। इस पर स्वजनों ने पूरी रात दोनों की खोज की, लेकिन कोई पता नहीं चला। स्वजनों ने बताया कि सरेह में गांव के कुछ लोग सब्जी की खेती करते हैं। घोड़परास से बचाव को शाम से लेकर रात तक भूस्वामी खेत के चारों तरफ बिजली का करंट दौड़ाते हैं। स्वजनों को आशंका है कि इसी की चपेट में आकर दोनों किशोरियों की मौत हो गई। गाव के उमाशकर भगत सहित छह लोगों पर दोनों की लाश को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस के साथ स्वजनों ने रविवार को सरेह से लेकर बखरा ढाब तक किशोरियों की खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। स्वजनों का हाल बेहाल है। घटना को लेकर मणिया देवी ने छह लोगों के खिलाफ बिजली का करंट लगाकर दोनों को मारने व शव गायब करने का आवेदन थाने में दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। किशोरियां लापता हैं या मौत हो गई है। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी