बंदरा में शौच के दौरान दो किशोरियों की डूबने से मौत

बंदरा के हत्था ओपी क्षेत्र के पटसारा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 02:30 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 02:30 AM (IST)
बंदरा में शौच के दौरान दो किशोरियों की डूबने से मौत
बंदरा में शौच के दौरान दो किशोरियों की डूबने से मौत

मुजफ्फरपुर। बंदरा के हत्था ओपी क्षेत्र के पटसारा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। उनकी पहचान पटसारा पंचायत के वार्ड संख्या 10 के चंद्रकिशोर पासवान की 14 वर्षीय पुत्री सरगम कुमारी और सिंटू पासवान की 13 वर्षीय पुत्री रचना कुमारी के रूप में हुई है। दोनों शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

बीडीओ प्रशात कुमार, हत्था ओपी अध्यक्ष कुमार अभिषेक और दारोगा राजेंद्र यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर मुखिया रामराजी पंडित, सामाजिक कार्यकर्ता मो.सज्जाद, सुरेंद्र कुमार शोले, विनय कुमार यादव आदि मौजूद थे। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मड़वन में पानी में डूबने से युवक की मौत : मड़वन प्रखंड की झखड़ा शेख पंचायत के पानापुर निवासी संतोष सहनी (31) की जैतपुर ओपी क्षेत्र के अमैठा चौर में बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह गुरुवार को मछली मारने के दौरान डूब गए थे। शुक्रवार को उनका शव पानी से निकाला जा सका। बताते हैं कि चौर में काफी गहरा गढ्डा है। पैर फिसलने से वह उसमें चले गए। देर शाम तक घर नहीं पहुचने पर स्वजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। उनकी साइकिल, चप्पल व मोबाइल गड्ढे के किनारे मिला। इस पर स्वजनों को डूबने का संदेह हुआ। स्थानीय लोगों व नाविक के सहारे खोजबीन में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुखिया तारकेश्वर गिरी ने मामले की पुष्टि की है। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि घटना सरैया अंचल में हुई है। वहां से प्रक्रिया पूर्ण होते ही मृतक के स्वजन को मुआवजा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी