सड़क के विवाद में बेला छपरा में दो पक्षों में भिडंत, पत्थरबाजी

बेला थाना के बेला छपरा गांव में गैरेज निर्माण व सड़क विवाद को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:56 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:16 AM (IST)
सड़क के विवाद में बेला छपरा में दो पक्षों में भिडंत, पत्थरबाजी
सड़क के विवाद में बेला छपरा में दो पक्षों में भिडंत, पत्थरबाजी

मुजफ्फरपुर। बेला थाना के बेला छपरा गांव में गैरेज निर्माण व सड़क विवाद को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान मारपीट करने के लिए एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में भी घुस गए। महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया। निर्माणधीन गैरेज को क्षतिग्रस्त कर कर मेनगेट में ताला लगा दिया गया। सूचना पर बेला थाना पुलिस भी पहुंची। इसके बाद भी दोनों पक्ष आमने-सामने रहे। हालांकि पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष ने मेनगेट का ताला खोल दिया।

यह हुई घटना : एक पक्ष की सीमा सिंह ने बताया कि उसका पति राजस्थान में प्राइवेट फार्म में नौकर करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ बेला छपरा में रहती है। उसने एक नई कार खरीदी है। उसके लिए अपने घर के आगे की जमीन में गैरेज निर्माण करा रही थी। इसके लिए गुरुवार की सुबह निर्माण सामग्री मंगाई थी। यह निर्माण सामग्री अपने परिसर में रखवा रही थी। इसका उसकी पड़ोसी आगनबाड़ी सेविका विरोध जताने लगी। वह अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर मारपीट व पत्थरबाजी करने लगी। मेनगेट में ताला जड़ दिया। उसने बताया कि पुलिस के समक्ष ताला लगाने वाला युवक आया और ताला खोला। पुलिस उसे कुछ नहीं की। बेला थानाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से आपसी विवाद है। पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के घर पर चौथी बार हमला सदर थाना क्षेत्र के रतवारा में एमपी साइंस कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र ठाकुर के घर पर दबंगों पर तोड़फोड़ की। सकरा थाना क्षेत्र के दबंगों ने चौथी बार यह उनके घर पर हमला किया है। इससे पहले दबंगों ने उनके घर पर हमला कर जेसीबी से उनके मकान के मेनगेट उखाड़ लिया था। उन्होंने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि चौथी बार भी आरोपित अपने साथ आधा दर्जन लोगों को लेकर उनके आवास पर पहुंचा था। वे अपने साथ फिर जेसीबी लाया था। जेसीबी से उनके गोशाला को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। सभी वहा से भाग निकले। उन्होंने बताया कि हर हमले के बाद वे प्राथमिकी दर्ज कराते हैं और घर लौट जाते। पूर्व में हुए हमले का सीसी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। इससे उनका परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष संजीव सिंह निराला का ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी