सकरा में दो पक्षों में रोड़ेबाजी, पांच घायल, गांव में तनाव

सकरा थाना क्षेत्र के परसुराम पचदही गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष ने रोड़ेबाजी कर दी। इससे पांच लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 02:30 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 02:30 AM (IST)
सकरा में दो पक्षों में रोड़ेबाजी, पांच घायल, गांव में तनाव
सकरा में दो पक्षों में रोड़ेबाजी, पांच घायल, गांव में तनाव

मुजफ्फरपुर। सकरा थाना क्षेत्र के परसुराम पचदही गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष ने रोड़ेबाजी कर दी। इससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव है। वहीं, शाम में फिर विवाद शुरू हुआ तो घटना की जानकारी दीनेइलाही ने थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी को दूरभाष पर दी है।

पंचायत के मुखिया दिनेश शर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर वह गांव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक पक्ष ने बात नहीं मानी। वे लोग खूनी संघर्ष पर उतारू हैं। परसुराम पचदही निवासी दीनेइलाही ने आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि सुबह में भूमि विवाद को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी बीच गांव के ही मो.मुस्लिम, मो.शमशाद, मो.इम्तेयाज, मो.आदिल, मो.मानीस, मो.दानिस ने घर पर रोडे़बाजी शुरू कर दी। बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और मारपीट करते हुए इरशाद का हाथ तोड़ दिया। रोडे़बाजी में दीनेइलाही, हसीना खातून, जुबैदा खातून, अब्दुल रहीम घायल हो गए। सुबह से लेकर शाम तक वे लोग घर में बंद हैं। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनाव है।

साहेबगंज में जमीन के विवाद में मारपीट, दो घायल : साहेबगंज थाना क्षेत्र के महदेइया गाव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महदेइया निवासी सुदीश राम व सुभानपुर निवासी जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पीएचसी में इलाज कराया गया। सुदीश राम ने प्राथमिकी दर्ज करने को थाने में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि रविवार सुबह अपने हिस्से की जमीन पर कार्य करा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी