मुजफ्फरपुर में दो सगी बहनों की सगे भाईयों से हुई थी शादी, आपसी कलह ने छोटी बहन ने की आत्‍महत्‍या

ब‍िहार के मुजफ्फरपुर में दो सगी बहनोेंं की सगे भाईयों से हुई थी शादी कुछ द‍िनों तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा लेक‍िन कुछ बातों को लेकर दोनों के बीच आपस में मतभेद हुआ। वह मतभेद व‍िवाद में बदल गया। अब दोनों एक दूसरे को नहीं देखना चाहती थीं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:23 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में दो सगी बहनों की सगे भाईयों से हुई थी शादी, आपसी कलह ने छोटी बहन ने की आत्‍महत्‍या
आपसी कलह में छोटी बहन ने दे दी जान। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर (मड़वन), जासं। मड़वन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो सगी बहनों की सगे दोनों भाई से हुई थी शादी। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों बहनों का आपस में छोटी- छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा। आख‍िरकार दोनों में मनभेद इतना बढ़ गया क‍ि छोटी बहन ने आत्महत्या कर ली। स्‍थानीय लोगों को कहना है क‍ि इन दोनों के बीच प्रत‍िद‍िन क‍िसी ना क‍िसी बात को लेकर टकरार था। बीच वचाव करने का कोई को असर नहीं होता। बता दें क‍ि करजा थाना क्षेत्र के भटौना में एक विवाहिता के पारिवारिक कलह के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

मृतका की पहचान मो.इसराफिल की 25 वर्षीय पत्नी रबिया खातून के रूप में की गई है। मो.इसराफिल मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष मणिभूषण ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घरेलू विवाद व कलह के कारण महिला द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है। मृतका के भैंसुर मो.कलाम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया गया कि रबिया की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। उसे 4 वर्षीय पुत्री व 2 वर्षीय पुत्र है। उसका मायका वैशाली के मंसूरपुर में है। स्थानीय लोगो ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले रबिया की शादी भटौना के इसराफिल से हुई थी। इससे पहले मृतका की बड़ी बहन की शादी उसके भैंसुर मो.कलाम से हुई थी। दोनों आपस में सगी बहन थी। वहीं, मो. इसराफिल व मो. कलाम सगे भाई हंै। शादी के कुछ दिनों बाद से ही घर में दोनों बहनों में झगड़ा-लड़ाई व आपसी विवाद होता रहता था।

chat bot
आपका साथी