पूर्वी चंपारण में गीत गाने के विवाद में फायरिंग, दो लोग जख्मी, तीन हिरासत में

हथियार एवं बाइक जब्त। घायलों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। फायरिंग करने का आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 02:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 02:40 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में गीत गाने के विवाद में फायरिंग, दो लोग जख्मी, तीन हिरासत में
पूर्वी चंपारण में गीत गाने के विवाद में फायरिंग, दो लोग जख्मी, तीन हिरासत में

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। पूर्वी चंपारण में होली के दौरान गीत गाने एवं नाचने के विवाद में शुक्रवार को फायरिंग की गई। इस दौरान दो लोग जख्मी हो गए। घायलों में सुनील महतो एवं शिवपूजन महतो है जिनका इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। घटना मुफस्सिल थाना के बरियारपुर में हुई। जानकारी के अनुसार, होली के दिन गीत गाने व नाचने को लेकर हुए विवाद हुआ था। इसको लेकर शुक्रवार की सुबह लोगों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी हुई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और हथियार एवं बाइक को जब्त कर लिया।

   साथ ही मामले में विश्वनाथ पटेल, भूषण पटेल सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर बताया गया कि बनकट निवासी विश्वनाथ पटेल होली के दिन अपने ससुराल बरियारपुर पहुंचे। इस दौरान होली के गीत गाने व नाचने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच विश्वनाथ पटेल के साथ मारपीट हुई। इसके बाद वे अपने घर लौट आए।

  शुक्रवार की अहले सुबह हथियार के साथ बरियारपुर पहुंच फायर कर दिया, जिसमें दोनों जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है। पुलिस घायलों से बयान लेने की प्रक्रिया में जुट गई है। फायरिंग करने का आरोपित अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी