मधुबनी में सड़क दुर्घटना में बस चालक सहित दो लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

यह दुर्घटना फुलपरास से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर नरहिया-भुतही बलान पुल के निकट हुई, घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:08 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:08 AM (IST)
मधुबनी में सड़क दुर्घटना में बस चालक सहित दो लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
मधुबनी में सड़क दुर्घटना में बस चालक सहित दो लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मधुबनी में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। यह दुर्घटना जिले के फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर नरहिया-भुतही बलान पुल के निकट रविवार की अहले सुबह हुई। मरने वालों में एक बस का चालक व दूसरा पूर्वी चंपारण का निवासी है।

    मृतकों में बस चालक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी राजनंदन तिवारी के पुत्र सीताराम तिवारी (30 वर्ष) तथा बस यात्री पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के करहार लोहसरी टोला निवासी लाल मोहन राय के पुत्र शशिकांत यादव (27 वर्ष) के रूप में की गई है। घायलों में पूर्णिमा निवासी ब्रजेश कुमार (60 वर्ष), भोला मधेशी (35 वर्ष) सहित अन्य शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार पटना से वीरपुर जा रही एक बस रविवार की सुबह नरहिया-भुतही बलान पुल के निकट खड़ी थी। उसी समय पीछे से तेजी से आ रही एक दूसरी बस ने सड़क पर पहले से खड़ी उक्त बस को ठोकर मार दी, जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

   दुर्घटना के बाद यात्रियों की चीख सुन स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी फुलपरास व लौकही थाना पुलिस को दी। सूचना देने के बाद स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। घायलों को फुलपरास स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

chat bot
आपका साथी