मोतीपुर में दो स्थानों से दो अज्ञात शव बरामद

पुलिस ने शुक्रवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के दो स्थानों से एक महिला व एक पुरुष का शव बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 01:19 AM (IST)
मोतीपुर में दो स्थानों से दो अज्ञात शव बरामद
मोतीपुर में दो स्थानों से दो अज्ञात शव बरामद

मुजफ्फरपुर : पुलिस ने शुक्रवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के दो स्थानों से एक महिला व एक पुरुष का शव बरामद किया। एक दिन दो अज्ञात शवों के मिलने से वहां दहशत व्याप्त हो गया। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। लोगों ने हत्या कर शवों को दो स्थानों पर फेंक कर दुर्घटना का रूप देने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला का शव रतनपुरा गाव स्थित रेलवे गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। उसकी उम्र 45 वर्ष आंकी गई है। उसने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। महिला का दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट चुका था। वहीं, थाना क्षेत्र के पनसलवा चौक के समीप एनएच किनारे संदिग्ध अवस्था में एक 35 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए। युवक का मौत किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से होने की आशका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एसएम संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई, लेकिन कार्यक्षेत्र नहीं होने का हवाला देकर दोनों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। तब स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की पहचान नहीं हुई है। इस मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शवों को पहचान के लिए 72 घंटे तक एसकेएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी