नेपाल में भारी मात्रा में चरस के साथ दो गिरफ्तार, रक्सौल के रास्ते भारत में लाने की थी तैयारी

नेपाल के मकवानपुर पुलिस जांच व तलाशी अभियान के दौरान 305 किलोग्राम गांजा 103 किलो चरस औऱ चरस बनाने वाला पाउडर 1035 किलोग्राम किया बरामद।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 06:12 PM (IST)
नेपाल में भारी मात्रा में चरस के साथ दो गिरफ्तार, रक्सौल के रास्ते भारत में लाने की थी तैयारी
नेपाल में भारी मात्रा में चरस के साथ दो गिरफ्तार, रक्सौल के रास्ते भारत में लाने की थी तैयारी

रक्सौल, जेएनएन। नेपाल के मकवानपुर पुलिस ने भारी मात्रा में नारकोटिक्स के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसपी मुकेश कुमार सिंह ने दी। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स तस्कर गिरोह अतिप्रशोधित चरस और गांजा का खेप लेकर रक्सौल के रास्ते भारत के विभिन्न शहरों में भेजने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन जांच और चिंहित क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया।

 इस दौरान कई घरों में छुपाकर रखे 305 किलोग्राम गांजा, 103 किलो चरस औऱ चरस बनाने वाला पाउडर 1035 किलोग्राम बरामद किया। वहीं 43 वर्षीय चन्द्रबाहादुर घलान औऱ 36 जीवन तमांग उर्फ पशुपति को गिरफ्तार किया। एसपी श्री सिंह ने बताया कि पांच बोरा चरस बनाने के लिए गांजा धूल, 267 पैकेट चरस एक बोरा और दस बंडल गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार कारोबारी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हुए है। उक्त तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 जिसमें बताया है कि नारकोटिक्स रक्सौल के रास्ते भारत के उत्तरप्रदेश औऱ दिल्ली आदि जगहों पर भेजना था। इस कारोबार को सीमावर्ती शहर रक्सौल, नेपाल के परसा औऱ बारा जिला के सफेद लोगों का संरक्षण प्राप्त होने की संभावना है। पुलिस गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर नारकोटिक्स सरगनाओं तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। नारकोटिक्स करोबारियों की गिरफ्तारी से सीमाई क्षेत्र में हडकंप मच गया है।

chat bot
आपका साथी