लोडेड देसी पिस्तौल व 30 पुड़िया स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

कच्ची पक्की- केरमा मार्ग स्थित माधोपुर पुल के समीप से दो युवकों को मनियारी थाना के एसआइ नंदकिशोर सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:44 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:44 AM (IST)
लोडेड देसी पिस्तौल व 30 पुड़िया स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
लोडेड देसी पिस्तौल व 30 पुड़िया स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : कच्ची पक्की- केरमा मार्ग स्थित माधोपुर पुल के समीप से दो युवकों को मनियारी थाना के एसआइ नंदकिशोर सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी लेने पर दीपक कुमार भगत की कमर से लोडेड देसी पिस्तौल, कारतूस व 30 पुड़िया स्मैक बरामद की गई। वहीं, उसके साथी पवन कुमार की कमर से भी लोडेड देसी पिस्तौल व 12 एमएम बोर का कारतूस बरामद किया गया। मनियारी थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दोनों अपरधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर माधोपुर सुस्ता आया हुआ है। फिलहाल माधोपुर पुल के समीप स्मैक ले रहा है। सूचना पर एसआइ नंदकिशोर सिंह को चिह्नित जगहों पर भेजकर दोनों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार युवक हत्या मामले में आरोपित है जो पुलिस गिरफ्त से बाहर था। बताया गया कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से वहां आए थे। किसी घटना को अंजाम देने के पूर्व ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी तलाश पुलिस को अर्से से थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करेगा विकास मित्र संघ

पारू प्रखंड की देवरिया पश्चिमी पंचायत के विकास मित्र पति सुकेशवर राम को देवरिया पूर्वी पंचायत के मुखिया पति सीताराम साह और पुत्र राजू द्वारा गाली-गलौज करने व धमकी देने को लेकर विकास मित्रों में आक्रोश है। विकास मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा है कि अगर विकास मित्र या उनके स्वजनों को प्रताड़ित करने की कोशिश की जाएगी तो उनके खिलाफ संघ जोरदार आदोलन चलाएगा। कहा कि जिस तरीके से देवरिया पूर्वी पंचायत के मुखिया पति और पुत्र ने गाली- गलौज करने के साथ ही जान मारने की धमकी दी है, अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो सोमवार से संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल कर विकास कार्यों को बाधित करेगा।

chat bot
आपका साथी