लोडेड देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

जैतपुर ओपी क्षेत्र के पोखरैरा से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 01:27 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 01:27 AM (IST)
लोडेड देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
लोडेड देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : जैतपुर ओपी क्षेत्र के पोखरैरा से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एएसआइ सत्यदेव राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम चौकीदार से सूचना मिली की दो युवक संदिग्ध रूप में हैं। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों भागने लगे जिसे खदेड़ कर पुलिस ने धर दबोचा। उनकी पहचान दुबियाही निवासी विवेन्द्र उर्फ छोटू व पोखरैरा निवासी ज्ञान शेखर के रूप में हुई है। तलाशी के क्रम में ज्ञान शेखर की जेब से एक कारतूस व मोबाइल बरामद हुई। जबकि विवेन्द्र की कमर से लोडेड देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद हुई। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

मारपीट में गिरफ्तार

बरूराज थाना क्षेत्र के कमालपुर गाव से मारपीट मामले के फरार आरोपित सैनुद्दीन मिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

मधुबनी कांड में निर्दोषों को फंसाने की निंदा

मधुबनी के महमदपुर में वर्चस्व की लड़ाई में हुई हत्याओं के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष को फंसाने व दोषियो को बचाने की निंदा पशुराम सेवा संघ सह राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा ने की। संघ की टीम में मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार झा, शिवहर जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे, स्थानीय विपिन कुमार झा, दरभंगा के जिलाध्यक्ष प्रो. आनंद ठाकुर, ललन कात पाठक रविवार को मधुबनी पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों से निष्पक्ष जाच कर उचित कार्रवाई की माग की।

chat bot
आपका साथी