महिला की हत्या कर शव को फेंका, दुष्कर्म की आशंका, नहीं हो सकी पहचान

मुजफ्फरपुर-रेवा मुख्य सड़क एनएच-77 के करजा थाना क्षेत्र के निकट से मिला शव। महिला की दूसरे जगह हत्या किए जाने की जताई गई आशंका।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 02:09 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 02:09 PM (IST)
महिला की हत्या कर शव को फेंका, दुष्कर्म की आशंका, नहीं हो सकी पहचान
महिला की हत्या कर शव को फेंका, दुष्कर्म की आशंका, नहीं हो सकी पहचान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुजफ्फरपुर-रेवा मुख्य सड़क एनएच-77 के करजा थाना क्षेत्र के नौरंग शाहपुर के गैस प्लांट के निकट 25 वर्षीया अज्ञात महिला का शव फेंका हुआ मिला। उसके शरीर पर कुछ ही कपड़े थे। उसकी स्थिति से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

   स्थानीय लोगो ने बताया कि गुरुवार की रात महिला शव को फेंका गया। हालांकि किसी ने उसे फेंकते हुए नहीं देखा। शव को देखने आसपास के बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं बाहर से हत्या कर सुनसान जगह देख शव को यहां ठिकाने लगाया गया।

मुंह व नाक से निकल रहा था झाग

पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर बाहरी कोई जख्म नहीं मिला है। उसकी नाक से झाग निकल रहा था। आशंका जताई कि जहर खाने से उसकी मौत हो सकती है। वैसे मौत के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।

महिला की गुमशुदगी के मामले को खंगाल रही पुलिस

पुलिस पड़ोसी जिलों व आसपास के थाना क्षेत्रों से महिला की गुमशुदगी को भी खंगाल रही है। जिले के सभी थानाध्यक्ष को इसकी छानबीन करने को कहा गया है। इसमें ऐसे भी मामले शामिल किए गए हैं, जिसमें परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं कराई है। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि शव विवाहित युवा महिला की है। उसके शरीर के बाहरी अंगों में जख्म का निशान नहीं मिला है। उसकी पहचान अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। 

chat bot
आपका साथी