परेशानी: ट्रैफिक जाम से जूझ रहा मुजफ्फरपुर शहर, कलमबाग रोड कई महत्वपूर्ण जगहों पर लगा जाम

एक बार जमा लगा तो काफी देर तक इससे निजात पाना मुश्किल है, सोमवार को एक बार फिर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, मुख्य मार्गाे पर ट्रैफिक जाम के कारण लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 01:35 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 01:35 PM (IST)
परेशानी: ट्रैफिक जाम से जूझ रहा मुजफ्फरपुर शहर, कलमबाग रोड  कई महत्वपूर्ण जगहों पर लगा जाम
परेशानी: ट्रैफिक जाम से जूझ रहा मुजफ्फरपुर शहर, कलमबाग रोड कई महत्वपूर्ण जगहों पर लगा जाम

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुजफ्फरपुर शहर जाम की पीड़ा से कराह रहा है। प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। एक बार जमा लगा तो काफी देर तक इससे निजात पाना मुश्किल है। सोमवार को एक बार फिर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। मुख्य मार्गाे पर ट्रैफिक जाम के कारण लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई। जाम की स्थिति शहर के कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार, स्टेशन रोड समेत कई महत्वपूर्ण जगहों में उत्पन्न हुई है। जाम से निजात दिलाने में ट्रैफिक पुलिस नकारा साबित हो रही है। 

     कलमबाग चौक पर बस के परिचालन से भीषण ट्रैफिक जाम हो गया है। इस दौरान एंबुलेंस भी फंस गया है। एंबुलेंस के जाम में फंसने के कारण मरीजों की परेशानियां बढ़ गई है। उनके परिजन चिंतित है। जाम लगने में सड़कों पर अतिक्रमण किया जाना सहायक होता है। जाम नहीं लगे इस दिशा में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका सख्त नहीं दिखती।

    जाम खत्म करने के प्रयास में पुलिस लगी हुई है लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। शहर में बसों के परिचालन से जाम की स्थिति हो रही है। इसपर जिला प्रशासन का नजर नहीं पडऩा आश्चर्यजनक है।

जाम नहीं लगे इसपर नहीं दिया जा रहा गंभीरतापूर्वक ध्यान

शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसके प्रति जिला प्रशासन के स्तर पर गंभीरतापूर्वक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण यह समस्या और भी ज्यादा विकट हो चुकी है। अतिक्रमण को पूरी तरह नहीं हटाने के कारण जाम अपना पूरा असर दिखा रही है। हालांकि जाम लगने में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना भी प्रमुख कारण है।

chat bot
आपका साथी