समस्तीपुर में घना कोहरा और ठंड बढ़ने से आवागमन बाधित

मौसम के अचानक करवट लेने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही सुबह के समय सड़को पर धुंध छाए रहने से वाहन चालकों को भी मुश्किल हो रही है। पूसा मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 04:09 PM (IST)
समस्तीपुर में घना कोहरा और ठंड बढ़ने से आवागमन बाधित
समस्तीपुर में घना कोहरे की वजह से आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। जागरण

समस्तीपुर, जासं । जिले में सुबह में कोहरा छा गया।  कोहरे की वजह से वाहनों के परिचालन में परेशानी होने लगी और कई वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दे रहे हैं। तापमान गिरकर सात डिग्री पर आ गया। कोहरे की वजह से बसों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। पटना जाने वाली बस लेट से खुल रही है और धीरे-धीरे पटना की ओर प्रस्थान कर रही है। बदले मौसम के मिजाज ने लोगों की परेशानी बढा दी है। शुक्रवार को भी 11बजे तक घना कोहरा छाया रहा और भगवान भास्कर के दर्शन नहींं हए। एक पल भी धूप मयस्सर नहीं हुआ। तापमान में काफी कमी आ गई। दो दिनों से धुंध छाया रहा है। मौसम के अचानक करवट लेने से वृद्धजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही सुबह के समय सड़को पर धुंध छाए रहने से वाहन चालकों को भी मुश्किल हो रही है। पूसा मौसम  विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी अंतर बढ़ सकता है, जिससे लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। इधर मौसम के अचानक रुख बदलने से बाजारों में हीटर व गर्म कपड़ों औऱ अंडों की खपत में बढ़ गई है।

 बच्चों व बुजुर्ग का रखें खास ख्याल

डॉ संजीव कुमार ने बताया कि अभी के समय मे बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में बच्चों का ग्लूकोस लेवल बना रहे, इसके लिए रात्रि समय हर दो घंटे पर नवजात बच्चों को दूध पिलाना जरूरी है। बड़े बच्चों का भी ग्लूकोस लेवल मेन्टेन रखने के लिए उनके खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों का भी खास ख्याल रखा जाना चाहिए। डायबिटिक व बीपी के मरीजों को समय पर दवा  लेना आवश्यक है। ठंढ के मौसम में बुजुर्गों को लकवा मारने का भी डर रहता है, इसलिए ठंड से बचने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। अगर किसी तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर होता है। 

chat bot
आपका साथी