समस्तीपुर के बिथान में गोली मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या, शव को बगीचे में फेंका

Samastipur Crime News समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के सुखासन ढाला के समीप की घटना। अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को घसीट कर बांध के बगल में स्थित बगीचे में फेंक दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:28 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:28 PM (IST)
समस्तीपुर के बिथान में गोली मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या, शव को बगीचे में फेंका
समस्तीपुर के बिथान में गोली मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या

समस्तीपुर, जेएनएन। बिथान थाना क्षेत्र के सुखासन ढाला के समीप वॉटर वेज बांध पर देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को घसीट कर बांध के बगल में स्थित बगीचे में फेंक दिया। सुबह शौच करने गए लोगों ने शव को देखा। ग्रामीणों द्वारा हत्या की जानकारी बिथान थाना को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सलहा चंदन गांव के लखन मुखिया के 27 वर्षीय पुत्र कुंदन मुखिया के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने कुंदन मुखिया को सिर में गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। कुंदन ट्रैक्टर का चालक बताया गया है। परिजनों का कहना है कि कुंदन से संध्या 6:20 बजे आखरी बातचीत हुई थी। उसके बाद मोबाइल बंद बता रहा था। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि कुंदन मुखिया घर से प्रत्येक दिन सुबह में गाड़ी चलाने के लिए चार किलोमीटर पैदल चलकर फुलतोरा जाया करता था। शाम को घर वापस आ जाता था। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने घटना काे अंजाम दिया।

 घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई सकलदीप प्रसाद, एएसआई मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है। वहीं हत्या के कारणों एवं अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी