West Champaran: नौतन में मनरेगा परिसर में पौधारोपण कर पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह नौतन विधायक नारायण प्रसाद ने गुरुवार को मनरेगा कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। बोले- आज देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा हैऑक्सीजन की कमी महसूस की गई। ऐसे में सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करनी चाहिए।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:48 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:48 PM (IST)
West Champaran: नौतन में मनरेगा परिसर में पौधारोपण कर पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह नौतन विधायक नारायण प्रसाद। (फाइल फोटो)

नौतन (पश्चिम चंपारण), जासं। वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत है। ताकि सभी जीव जंतु काे स्वच्छ हवा मिल सके। यह बातें बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह नौतन विधायक नारायण प्रसाद ने कहीं। वे गुरुवार को मनरेगा कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे थे। बताया कि आज देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। इस वक्त ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई। ऐसे में सभी लोगों को सिख लेते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करनी चाहिए। मंत्री ने आम, अमरूद, कटहल आदि का करीब 50 पौधे लगाएं। इस दौरान स्थानीय लोगों से पौधारोपण कार्यक्रम चलाने के लिए जागरूक किया।

 मंत्री के साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बब्लू ने मनरेगा कार्यालय परिसर में मनरेगा से हुए पेवर ब्लॉक व आम के पेडों के पास बनी चबूतरे की प्रशंसा की। कहा कि इस कार्य के लिए पीओ कुमार चंद्रशेखर व जेई विनोद हजरा का सराहनीय योगदान है। वहीं पीओ ने बताया कि पौधारोपण के लिए सभी पंचायतों में संबंधित रोजगार सेवकों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। ताकि पौधारोपण कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। पूरे प्रखंड में जिला से मिले 48 हजार के लक्ष्य से करीब 30 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए पंचायतों के जनप्रतिनिधि व स्थानीय समाजसेवियों तथा किसानों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

 जेई विनोद हजरा ने बताया कि शुरू किए गए पौधारोपण के सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में वनपोषकों की नियुक्ति की जा रही है, ताकि स्थानीय मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा सके। वही अगर पौधों का नुकसान असामाजिक तत्वों द्वारा किया जाता हैं तो उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीडीओ निभा कुमारी, सीओ भास्कर, बीएओ मनोरंजन प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह, विधायक प्रतिनिधी अशोक सिह, चंद्रमा सिह, रूपकलाल श्रीवास्तव, उपेन्द्र सिह, राजकिशोर ठाकुर, कनीय अभियंता ताबीज़ मुजमिल, पीटीए मनीष कुमार, रोजगार सेवक सोनेलाल यादव, तापस कुमार दास, चंद्रशेखर झा, गोविन्द कुमार तथा दर्जनों भाजपा व जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी