रालोसपा ने निकाला मशाल जुलूस

शिक्षा में सुधार को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय तुर्की से मशाल जुलूस निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 01:41 AM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 01:41 AM (IST)
रालोसपा ने निकाला मशाल जुलूस
रालोसपा ने निकाला मशाल जुलूस

मुजफ्फरपुर : शिक्षा में सुधार को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय तुर्की से मशाल जुलूस निकाला। नेतृत्व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने किया। जुलूस में जिलाध्यक्ष राजू कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष रवि रौशन, दीपनारायण सिंह,शभू सिंह, भीम आर्मी के प्रदेश सचिव मुकेश पासवान, ब्रह्मानंद सिंह, अरविंद कुमार, विनोद यादव, नरेश राय, लालबाबू राय, रंजीत कुमार आदि शामिल थे। ढोली : मुरौल प्रखंड मुख्यालय से होते हुए मशाल जुलूस जहांगीरपुर चौक पर पहुंचा। नेतृत्व प्रंखड अध्यक्ष रंधीर कुशवाहा ने किया। जुलूस में मनोज कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, सुनील राम, अर्जुन कुशवाहा, रामाशीष सहनी, संजीव कुमार, श्रीप्रकाश, प्रमोद कुमार शामिल थे। सरैया : मोतीचौक चौक से रालोसपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी, जितेन्द्र भारती, अभिषेक, पल्लव, दिनेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा आदि थे।

वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना : साहेबगंज प्रखंड परिसर में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने, इंद्रदेव चौक स्थित कैसर-ए- हिंद यानी भारत सरकार से अतिक्रमण हटाने, जलजमाव से मुक्ति दिलाने तथा बाढ़ व बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत कराने समेत 11 सूत्री मागों को लेकर धरना दिया। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को मांग पत्र सौंपा। माग पत्र सौंपने वालों में अजीमुल्ला अंसारी, छठू राय, नागा दुबे, भूपनारायण सिंह शामिल थे। माले के कन्वेंशन में बूथ कमेटी का गठन : औराई प्रखंड की अमनौर पंचायत के महरौली गाव में भाकपा माले के कन्वेंशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष आफताब आलम ने सरकार के कार्यो की आलोचना करते हुए उसे सभी मोर्चे पर विफल बताया। कन्वेंशन में अतरार व अमनौर पंचायत में 10 सदस्यों की 16 कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्षता कैसर इमाम ने की। मौके पर ललन पासवान, सुकेश पासवान, पंकज पासवान, संजय पासवान, शम्स आलम, मो. सुहैल, रामजस पासवान, प्रेम कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी