West Champaran News: नरकटियागंज में घास काटने गयी महिला को बाघ ने मार डाला, महिला की गर्दन पर किया वार

West Champaran News वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचे बाघ ने गुरुवार की शाम में एक महिला को मार डाला। मृत महिला की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुकुरा गांव निवासी आलमगीर मियां की पत्नी तेतरा खातून (30) के रुप में की गयी है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:03 PM (IST)
West Champaran News: नरकटियागंज में घास काटने गयी महिला को बाघ ने मार डाला, महिला की गर्दन पर किया वार
नरकटियागंज में घास काटने गयी महिला को बाघ ने मार डाला

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचे  बाघ ने गुरुवार की शाम में एक महिला को मार डाला। मृत महिला की पहचान  शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुकुरा गांव निवासी आलमगीर मियां की पत्नी  तेतरा खातून (30) के रुप में की गयी है। बताया जाता है कि महिला सरेह में घास काटने के लिए गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो स्वजनों ने खोज बीन शुरू की। गांव के समीप चंवर से महिला का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है। बाघ ने महिला की गर्दन पर वार किया है।

 ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी हिंसक जानवर द्वारा महिला को मारने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर जा रही है। उधर, वीटीआर के  मंगुराहा वन क्षेत्र पदाधिकारी सुनील कुमार पाठक ने बताया कि अभी तक ऐसी घटना की सूचना वन विभाग को नहीं मिली है। अगर ऐसी सूचना मिलती है तो वन विभाग के कर्मियों को स्थल पर भेजकर जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी