10 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रेल थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:29 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:29 AM (IST)
10 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
10 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: रेल थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान सरयू यमुना एक्सप्रेस में जांच के क्रम में 10 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। रेल थानाध्यक्ष ने कहा कि विशेष छापेमार दल ने गाड़ी संख्या 04650 सरयू जमुना एक्सप्रेस मे जांच कर समस्तीपुर जिले के संजीव कुमार, मधुबनी जिले के जय किशन झा, समस्तीपुर जिले के विशुनदेव मलिक को शराब के बोतल साथ पकड़ा गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बूढ़ी गंडक नदी में युवक डूबा

सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र में आश्रम घाट के निकट बूढ़ी गंडक नदी में गुरुवार की शाम स्नान करने गए कर्पूरी नगर निवासी पप्पू कुमार( 22 वर्ष) डूब गया। वह दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों और स्वजनों ने स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उसके स्वजनों ने इसकी सूचना सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार तिवारी को दी। ओपी प्रभारी एसडीआरएफ की टीम ने नदी में खोजबीन लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण खोजबीन में परेशानी हो रही है। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से खोजबीन की जाएगी।

16 साल बाद लाल वारंटी गिरफ्तार

मिठनपुरा थाने की पुलिस ने रामबाग रोड से भगवान लाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 16 साल पहले लाल वारंट जारी किया गया था। गुरुवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। वह 2004 से फरार चल रहा था।

chat bot
आपका साथी