किशोर के साथ तीन लोगों ने किया गंदा काम,पैसे लेन-देन के विवाद में पश्चिम चंपारण में हत्या

अप्राकृतिक यौनाचार के बाद किशोर की गला दबाकर की गई थी हत्या तीन गिरफ्तार।मृतक की मां ने अज्ञात लोगों पर दर्ज कराई थी प्राथमिकी। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:17 PM (IST)
किशोर के साथ तीन लोगों ने किया गंदा काम,पैसे लेन-देन के विवाद में पश्चिम चंपारण में हत्या
आधुनिक अनुसंधान में रामनगर पुलिस को मिली सफलता। फोटो- जागरण

बगहा, जासं। रामनगर थाने के सबुनी सरेह में गला दबाकर हत्या कर फेंके गए किशोर के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पहले उसके साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। फिर गला दबाकर हत्या करने के बाद बांसवारी में फेंक दिया गया था। घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने प्रेस वार्ता में बताया कि किशोर के शव मिलने के बाद रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने आधुनिक अनुसंधान से पांच दिनों के अंदर हत्या मामले को सुलझाते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। जिसे रिमांड होम भेजा जाएगा। जबकि दोनों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।उनकी पहचान तुरहा टोली निवासी राहुल कुमार व शत्रुध्न साह के रूप में की गई।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के बाद उसकी हत्या कर दी और उसके कपड़े उतारकर आरोपी राहुल कुमार ने अपना पकड़ा मृतक को पहना दिया था। ताकि उसकी पहचान न हो सके।

12 अक्टूबर से घर से लापता था किशोर

रामनगर थाने की पुलिस ने बीते 13 अक्टूबर की सुबह बांसवारी से किशोर का शव बरामद किया था। मृतक 12 अक्टूबर की रात से अपने घर से गायब हो गया था। दूसरे दिन उसका शव बांसवारी से बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो एक-एक कर हत्या की गुत्थी सुलझती नजर आने लगी।

पैसे के लेन देन का भी था विवाद

एसपी ने बताया कि मृतक किशोर व गिरफ्तार अभियुक्तों के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद अभियुक्तों ने उसे अपने पास बुलाया। अप्राकृतिक यौनाचार के बाद गला दबाकर हत्या की गई। 

chat bot
आपका साथी