Madhubani: पांच लोगों की हत्या मामले में तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार, अब तक 19 की हो चुकी गिरफ्तारी

Madhubani News पांच लोगों की हत्या मामले में अब तक घटना के 35 नामजद आरोपितों में 19 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आरोपितों को आश्रय देने के आरोप में एक गिरफ्तारी हुई। अन्य 16 आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:33 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:33 AM (IST)
Madhubani: पांच लोगों की हत्या मामले में तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार, अब तक 19 की हो चुकी गिरफ्तारी
पांच लोगों की हत्या मामले में तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार।

मधुबनी, जागरण संवाददाता। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में 29 मार्च को हुए गोलीकांड में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार किया।  इसमें त्यौंथ गांव के विनीत कुमार झा, अमरजीत कुमार झा अंकित और विश्वजीत कुमार झा हैं। डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, तीनों ने खुद पुलिस के समक्ष समर्पण की बात कही। इस तरह अब तक घटना के  35 नामजद आरोपितों में 19 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आरोपितों को आश्रय देने के आरोप में एक गिरफ्तारी हुई। अन्य 16 आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बीते शुक्रवार को महमदपुर के मुन्ना सिंह ने बेनीपट्टी कोर्ट में समर्पण किया था। इससे पूर्व विभिन्न तिथियों में मुख्य आरोपित प्रवीण झा समेत 15 नामजद पकड़े गए थे। 

फरार आरोपित कौशिक सिंह के घर हुई कुर्की-जब्ती 

महमदपुर कांड के फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को नामजद महमदपुर गांव के कौशिक सिंह के घर कुर्की-जब्ती की। रजाई , कंबल , पेटी बक्सा , चौखट , किबाड़, खिड़की तोड़कर सामान की सूची बनाई। फिर तीन वाहनों पर जब्त सामान थाने ले गई। इस दौरान पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, मजिस्ट्रेट संजीत कुमार आदि रहे। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में साली की मौत मामले में जीजा पर एफआइआर, जानिए इस मर्डर का तीसरी महिला से कनेक्शन

यह भी पढ़ें: नटवरलाल की आत्मा मुजफ्फरपुर के इस व्यक्ति में घुसी, बेच दी सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल संचालकों ने कहा, ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों के मस्तिष्क पर पड़ता बुरा प्रभाव

chat bot
आपका साथी