बंद घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

बरूराज थाना के बरूराज टोले कोटिया गाव में रविवार की देर रात चोरों ने चन्दशेखर शाही के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी सहित दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 01:21 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 01:21 AM (IST)
बंद घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
बंद घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

मुजफ्फरपुर : बरूराज थाना के बरूराज टोले कोटिया गाव में रविवार की देर रात चोरों ने चन्दशेखर शाही के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी सहित दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली। बताया गया कि पीड़ित सपरिवार पटना रहते हैं। उनका एक पुत्र जलज भारतीय मुजफ्फरपुर रहता है। घर पर कोई सदस्य नहीं रहता। रविवार की रात चोरों का गिरोह घर में प्रवेश कर गया। बारी-बारी से सभी कमरों का ताला तोड़ अलमारी, ट्रंक, ड्रेसिंग टेबल सहित पलंग के भीतर रखे आभूषण, कीमती कपड़े, बैटरी, इनवर्टर व नकदी सात हजार रुपये चोरी कर ली। चोरों ने फ्रिज भी ले जाने की कोशिश की। घटना की जानकारी सुबह में ग्रामीणों ने गृहस्वामी को मोबाइल पर दी। इसके बाद वे सपरिवार घर पहुंचे। गृहस्वामी की सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि चोरों का पुलिस पता लगा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पुलिस की रात्रि गश्ती कभी-कभार ही आती है जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

गायब दो किशोरियों का सुराग नहीं, करंट से मौत की आशंका

मोतीपुर थाना के बथना गाव से गायब दो किशोरियों का अबतक सुराग नहीं मिला है। इधर, दोनों के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। सोमवार को पीड़ित परिवार बखरा ढाब से लेकर मनियर नदी की खाक छानते रहे। बावजूद दोनों का पता नहीं चल सका है। घटना की बावत मनिया देवी ने बताया कि शनिवार की शाम पाच बजे उसकी पुत्री सुनीता अपनी सहेली रेखा के साथ घास काटने गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोज शुरू की गई। पीड़िता सरस्वती और मनिया देवी ने संयुक्त रूप से गांव के ही पप्पू भगत, दिग्विजय भगत, इंदल भगत, उमाशकर भगत और जगदीश भगत को आरोपित किया है। आरोप लगाया कि दोनों घास काटने गई थी, जहां पप्पू भगत ने जंगली जानवर से फसल बर्बाद होने से बचाने के लिए खेत में करंट दौड़ा रखा था जिसमें दोनों की करंट लगने से मौत हो गई। आशका जताई कि साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों के शव को गायब कर दिया। घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार बताए गए हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों की खोजबीन कर रही हैं। किशोरी गायब हुई है या मौत हुई है, दोनों बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी