घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

करजा थाना क्षेत्र के अनंत करजा के जगजीत कुमार उर्फ पप्पू के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 01:28 AM (IST)
घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

मुजफ्फरपुर : करजा थाना क्षेत्र के अनंत करजा के जगजीत कुमार उर्फ पप्पू के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। जगजीत नौकरी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहता है। हाल ही में घर आया था व 10 दिन पूर्व ही बाहर गया था। इसी बीच चोरों ने दीवार फाद कर घर में प्रवेश किया व दो मंजिलें घर के सभी कमरे का ताला तोड़ पेटी, बक्सा, अटैची, अलमारी, यहा तक की घर में बने गुप्त लाकर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने, बर्तन, कीमती कपड़े व अन्य सामान की चोरी कर ली। शनिवार की सुबह पड़ोस के बच्चों ने कपड़े सुखाने के क्रम में आगन में बिखरे सामान देख शोर मचाया जिसके बाद लोग जुटे व घर के मेन गेट का ताला खोलकर जब अंदर आए तो भीषण चोरी का पता चला। घटना को लेकर करजा पुलिस भी हतप्रभ है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जाच-पड़ताल की जा रही है। वारदात में शामिल चोरों को पकड़ लिया जाएगा। बताते चलें कि पांच दिन पूर्व ही थाने से कुछ कदम की दूरी पर अवस्थित एक ज्वेलरी की दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया था जिसकी जाच- पड़ताल जारी है।

करजा के आठ घरों से लाखों की चोरी

करजा थाना क्षेत्र के बरौना में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने आठ घरों में भीषण चोरी की। चोरों ने कपड़ा, नकदी, ज्वेलरी सहित करीब 20 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने जमकर उत्पात भी मचाया। चोरी करने के बाद भागते समय बड़कागाव ढाला के समीप एक नाश्ते की दुकान को आग लगा दी। चोरों ने विकास कुमार, रामबाबू सिंह, केशव कुमार सिंह, बच्चा प्रसाद सिंह, रामाधार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बासमती देवी, रामदयाल महतो के घर में चोरों की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने शनिवार को इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। स्थानीय बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरों ने केशव कुमार सिंह के घर के दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा दी। एक कुंडी नहीं लगने पर साड़ी से लगाकर चौकी में बाध दी। चोरी के बाद देर रात्रि दो बजे जब गृहस्वामी की नींद खुली तो गेट नहीं खुलने पर शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पहुंच कर गेट खोला तब जाकर चोरी की जानकारी हुई। सुबह में सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी छानबीन की। वहीं, डाग स्क्वायड टीम को भी बुलाकर जाच की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी