समस्तीपुर: सोए अवस्था में पत्नी को चाकू मार युवक हुआ फरार, घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम

Samastipur News गुरुवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में नोकझोक हुई शाम तक विवाद किसी तरह सलट लिया गया। लेकिन गुरुवार की आधी रात सिरफिरे पति ने दिन में हुए विवाद को लेकर सोए हुए अवस्था में बेरहमी से अपनी पत्नी के पेट में चाकू मार दिया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:14 PM (IST)
समस्तीपुर: सोए अवस्था में पत्नी को चाकू मार युवक हुआ फरार, घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम
सोए अवस्था में पत्नी को चाकू मार युवक हुआ फरार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। समस्तीपुर में एक बेरहम दिल पति ने गुरुवार की देर रात सोए अवस्था में अपनी पत्नी के पेट में छुरा घोंपकर फरार हो गया। शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पटोरी थाने के बांदे निवासी शुकुल साह की पत्नी सविता देवी (34 ) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पटोरी थाना क्षेत्र के बांदे निवासी शुकुल साह अपनी पत्नी एवं 3 बच्चों के साथ मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में मुसरीघरारी बस स्टैंड से उत्तर एक किराए के मकान में विगत एक सप्ताह से रह रहा था।

 वह कबाड़ का काम करता था। दो दिनों पूर्व वह अपने बड़े पुत्र निरंजन (13) को लेकर एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वहां से लौटने के बाद गुरुवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में तीखी नोकझोक हुई। पर शाम तक विवाद किसी तरह सलट लिया गया। इस बीच गुरुवार की आधी रात में सिरफिरे पति ने दिन में हुए विवाद को लेकर सोए हुए अवस्था में बेरहमी से अपनी पत्नी के पेट में चाकू मार दिया और बड़े पुत्र को लेकर भाग निकला।

 इधर, विवाहिता के दो अन्य बच्चे मौसम कुमारी (11) एवं आनंद कुमार (09) ने चीखने-चिल्लाने पर वहां आस-पड़ोस के कई लोग जुट गए। उन लोगों ने तत्काल खून से लथपथ विवाहिता को मुसरीघरारी स्थिति एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे समस्तीपुर सदल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस एवं घायल विवाहिता के मायके वालों को दे दी गई। इस बीच शुक्रवार की दोपहर घायल विवाहिता की सदर अस्पताल में मौत हो गई। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी