Muzaffarpur Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, छाए रह सकते हल्के बादल

Muzaffarpur Weather Forecast समस्तीपुर के पूसा स्थित राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि 28 मार्च तक 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 09:58 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 09:58 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, छाए रह सकते हल्के बादल
पूर्वानुमान में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। जारी पूर्वानुमान में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। समस्तीपुर के पूसा स्थित राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि 28 मार्च तक 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉ. ए.सत्तार ने बताया कि अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक अगले 4 दिनों में जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान हल्की वृद्धि के साथ 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

जानें उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों की ताजा अपडेट

शिवहर : जिले में गुरुवार को मौसम सामान्य रहा। अलसुबह धूप खिली है। सुबह से ही तापमान में तल्खी दिख रही है। पूरे दिन मौसम के गर्म रहने के आसार है।

दरभंगा : जिले में गुरुवार की सुबह मौसम साफ रहा। लोग खिली धूप का आनंद लेते दिखे। धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया है।

मधुबनी : सुबह से धूप खिली है। हल्की पछिया हवा भी चल रही है। दिन में बारिश की संभावना नहीं दिख रही। तीखी धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है।गुरुवार को सुबह में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है।

पूर्वी चंपारण में सुबह से धूप खिली हुई है। मंद मंद हवा बह रही है। आज का न्यूनतम  तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा दोपहर बाद 3:00 बजे तक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

 बगहा : सुबह से ही धूप निकली है। पछिया हवा भी तेज चल रही है।

ह भी पढ़ें:  BSEB, Bihar Board Intermediate Result 2021: काउंटडाउन शुरू, परीक्षार्थियों के द‍िल की धड़कनें आसमान पर

 
chat bot
आपका साथी