पश्चिम चंपारण में स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ला के गांव मुरली भरहवा तक पहुंचा पंडई नदी का पानी

गौनाहा में पंडई हड़बोड़ा कटहा गांगुली द्वारदह छेगराहां नदी अपने विकराल रूप में प्रवाहित हो रही हैं। बैरटवा श्रीरामपुर बलुवा माधोपुर बेलवा पिपरा महुवा भूसा अहरार पिपरा हौदा डुमरा आदि के गांवों के लोगों को एक बार फिर बाढ़ का डर सताने लगा है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 12:19 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 12:19 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ला के गांव मुरली भरहवा तक पहुंचा पंडई नदी का पानी
विभिन्न पहाड़ी नदियों के तटीय गांव के लोगों की बढ़ी चिंता। फोटो- जागरण

गौनाहा (पश्चिम चंपारण), संवाद सहयोगी। लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र की नदियां गंभीर हो गई हैं। इस वजह तटीय गांवों के लोग सहमे हुए हैं। गौनाहा में पंडई, हड़बोड़ा, कटहा, गांगुली, द्वारदह, छेगराहां नदी अपने विकराल रूप में प्रवाहित हो रही हैं। बैरटवा, श्रीरामपुर, बलुवा, माधोपुर, बेलवा, पिपरा, महुवा भूसा, अहरार पिपरा, हौदा डुमरा आदि के गांवों के लोगों को एक बार फिर बाढ़ का डर सताने लगा है। लोगों का कहना है कि सरकार के निर्देश के बावजूद कटाव रोधी कार्य में तेज़ी नहीं आयी। पंडई नदी का पानी फैल कर स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल के गांव मुरली भरहवा तक पहुंच गई है। यदि बारिश लगातार होती रही तो स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। 

सड़क कटने से गौरीपुर मंझरिया गांव का बाहरी संपर्क भंग

नरकटियागंज में जमुआ नदी का पानी गौरीपुर मंझरिया, कुंडीलपुर सरेह में फैल गया है। पानी के अधिक दबाव से मुख्य पथ से गौरीपुर मंझरिया जाने वाली सड़क कट गई है। जिससे गौरीपुर मंझरिया के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। इस सड़क की हाल ही में मरम्मत की गई थी। उस पर ईट का टुकड़ा गिरा कर सड़क को चलने लायक बनाया गया था। लेकिन लगातार हो रही बारिश से जमुआ नदी उफना गई और उसका पानी बड़े भूभाग में फैल गया है। ग्रामीण रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि एक बार सड़क कट जाने के बाद कई सप्ताह लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। बाहर से भी गांव में कोई नहीं आ सकता।

सड़कों पर हुआ कीचड़ और जलभराव

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह कीचड़ और जलभराव से लोगों को नारकीय स्थिति झेलनी पड़ रही है। थरुहट में दोमाठ, प्रसंडा, जमुनिया, डूमरिया जाने वाली सड़क कीचड़ व जल जमाव से अवरुद्ध हो गई है। पंडई पुल के पास स्थित पुलिया ध्वस्त हो गई है। कटहा नदी से मर्जदी का एप्रोच सड़क ध्वस्त हो गया है। हरकटवा, सीठी, रूपवलिया, मंगुराहां वाली सड़क पर भी कीचड़ व जलजमाव से पैदल निकलना मुश्किल है। मुखिया शाहिद परवेज ने बताया कि बाढ़ की समस्या से पंचायत के लोग त्रस्त है। पंडई नदी के विकराल होते ही लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे है। स्वतंत्रत सेनानी पंडित राज कुमार शुक्ला का गांव मुरली भरहवा को सुरक्षित करने के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। केवल कटावरोधी कार्य के नाम पर खानापूरी की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी