MuzaffarpurWeatherForecast: अगले पांच दिनों तक आसमान रहेगा साफ, तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की हो सकती बढ़ोतरी

Muzaffarpur Weather Forecast मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक आसमान साफ तथा मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:01 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:01 AM (IST)
MuzaffarpurWeatherForecast: अगले पांच दिनों तक आसमान रहेगा साफ, तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की हो सकती बढ़ोतरी
उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक आसमान रहेगा साफ।

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। समस्तीपुर में सुबह से ही आसमान साफ रहने से धूप निकली। आसमान साफ रहने के साथ ही मौसम शुष्‍क बना हुआ है। उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक आसमान साफ तथा मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंड के साथ धीरे-धीरे मौसम गरमाने लगा है। मौसम में न तो अभी ज्यादा ठंड है और ना ही ज्यादा गर्मी। मौसम सुहावना है।

9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछिया हवा 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 27 फरवरी से 3 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि औसतन 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी